हमारे देश में किसी भी MBA कॉलेज के प्लेसमेंट डाटा पर उस कॉलेज की प्रसिद्धि का असर पड़ता है. यह सच है कि भारत के टॉप MBA एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स से MBA की डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को बड़े आकर्षक सैलरी पैकेज में देश की टॉप ब्रांड कंपनियों और MNCs में तुरंत प्लेसमेंट मिल जाता है. हर साल पिछले वर्षों की तुलना में इस प्लेसमेंट रिकॉर्ड में पॉजिटिव सुधार होता ही रहता है. इस साल IIMs, SPJIMR, FMS, XLRI और अन्य टॉप बी-स्कूल्स द्वारा जारी प्लेसमेंट डाटा के मुताबिक भी प्लेसमेंट्स में पॉजिटिव ट्रेंड्स देखे गये हैं. इसके अलावा, समर प्लेसमेंट्स में भी सुधार देखा गया है.
लेटेस्ट MBA प्लेसमेंट ट्रेंड्स
इस साल के प्लेसमेंट ट्रेंड के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में प्लेसमेंट और औसत सैलरी दोनों में ही बढ़ोतरी देखी गई है. इस साल इंटरनेशनल पैकेज के मामले में औसत सैलरी भी बढ़ गयी है. यह लगातार दूसरा वर्ष है जब टैलेंटेड MBA प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ गई है. पिछले साल तक आर्थिक मंदी के बावजूद, 2019 प्रोडक्टिविटी का वर्ष था और यंग प्रोफेशनल्स अपनी सपनों की नौकरियां ढूंढने में सक्षम थे.
इस साल, भारत के प्रमुख MBA इंस्टीट्यूट्स के स्टूडेंट्स को दिए गए उच्चतम वेतन की तुलना में औसत सैलरी बढ़ गयी है. IIM समेत कई MBA कॉलेजों ने अपनी प्लेसमेंट रिपोर्ट में औसत और उच्चतम प्लेसमेंट पैकेजों के बीच एक बड़ा अंतर दिखाया है.
इस साल, रिक्रूटर्स ने विशिष्ट क्षेत्रों से फ्रेशर MBA ग्रेजुएट्स की भर्ती में जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है और प्रतिस्पर्धी पैकेज पेश करने में पीछे नहीं हटे. कई टॉप MBA कॉलेजों में प्लेसमेंट सेशन हाई सैलरी ऑफर्स के साथ 3-4 दिनों तक जारी रहा और लगभग हर क्षेत्र में प्लेसमेंट्स की संख्या में वृद्धि हुई. फाइनेंस, बैंकिंग, बीमा, सर्विस और कंसल्टेंसी, ऑपरेशन, मेन्युफैक्चरिंग और अन्य फ़ील्ड्स सहित MBA प्लेसमेंट 2019 में सभी क्षेत्रों में वृद्धि देखी गई है.
एवरेज सैलरी में देखा गया है परसेंटेज चेंज
पिछले कुछ वर्षों के एवरेज सैलरी में परसेंटेज चेंज की डिटेल्ड लिस्ट टैब्यूलर फॉर्मेट में नीचे दी जा रही है. यह लिस्ट भारत के टॉप MBA कॉलेजों की पिछले 3 वर्षों की एवरेज सैलरी को इस साल की सैलरी सहित दर्शा रही है.
MBA कॉलेज | प्लेसमेंट 2019 में एवरेज सैलरी (लाख रु. में) | प्लेसमेंट 2018 में एवरेज सैलरी (लाख रु. में) | प्लेसमेंट 2017 में एवरेज सैलरी (लाख,रु. में)) | प्लेसमेंट 2016 में एवरेज सैलरी (लाख,रु. में) |
IIM अहमदाबाद | 30.40 | 24.45 | 22.58 | 22.14 |
IIM बैंगलोर | 24.54 | 19 फरवरी को कम्प्लीट (आईपीआरएस के बाद सैलरी डाटा ) | 21.42 | 21.03 |
IIM कलकत्ता | 25.36 | 12 फरवरी को कम्प्लीट (आईपीआरएस के बाद सैलरी डाटा) | 20.00 | 22.00 |
इसके अलावा, टॉप MBA कॉलेजों में पिछले कुछ वर्षों की औसत सैलरी और परसेंटेज चेंज की डिटेल्ड लिस्ट टैब्यूलर फॉर्मेट में नीचे दी जा रही है:
बी-स्कूल्स | एवरेज सैलरी (2019 बैच) | एवरेज सैलरी (2018 बैच) | एवरेज सैलरी (2017 बैच) | परसेंटेज चेंज |
XSRM भुबनेश्वर | 15 लाख रु. प्रति वर्ष | 7.67 लाख रु. प्रति वर्ष | 7.32 लाख रु. प्रति वर्ष | 4.78 |
XLRI जमशेदपुर | 22.35 लाख रु. प्रति वर्ष | 20.1 लाख रु. प्रति वर्ष | 19.21 लाख रु. प्रति वर्ष | 4.41 |
ज़ेवियर इंस्टीयूट ऑफ़ मैनेजमेंट, भुबनेश्वर | उपलब्ध नहीं | 12.44 लाख रु. प्रति वर्ष | 13.18 लाख रु. प्रति वर्ष | -5.61 |
VGSoM, IIT खड़गपुर | 17.42 लाख रु. प्रति वर्ष | 15.4 लाख रु. प्रति वर्ष | 13.42 लाख रु. प्रति वर्ष | 14.75 |
TAPMI मनिपाल | 11.06 लाख रु. प्रति वर्ष | 10.6 लाख रु. प्रति वर्ष | 10.1 लाख रु. प्रति वर्ष | 4.95 |
SSBF पुणे | उपलब्ध नहीं | 7.05 लाख रु. प्रति वर्ष | 7.14 लाख रु. प्रति वर्ष | -1.2 |
SPJIMR मुंबई | उपलब्ध नहीं | 22.24 लाख रु. प्रति वर्ष | 20.9 लाख रु. प्रति वर्ष | 6.41 |
SIIB पुणे | 10.60 लाख रु. प्रति वर्ष | 10.25 लाख रु. प्रति वर्ष | 9.1 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.63 |
SIBM पुणे | उपलब्ध नहीं | 16.23 लाख रु. प्रति वर्ष | 15.02 लाख रु. प्रति वर्ष | 8.05 |
SCMHRD पुणे | 15.6 लाख रु. प्रति वर्ष | 14.04 लाख रु. प्रति वर्ष | 14.61 लाख रु. प्रति वर्ष | -0.76 |
NITIE मुंबई | 19.76 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.45 लाख रु. प्रति वर्ष | 15.83 लाख रु. प्रति वर्ष | 16.55 |
MDI गुडगाँव | 20.13 लाख रु. प्रति वर्ष | 19.17 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.89 लाख रु. प्रति वर्ष | 1.48 |
JBIMS मुंबई | 20.13 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.91 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.76 लाख रु. प्रति वर्ष | 0.78 |
IRMA आनंद | 14.15 लाख रु. प्रति वर्ष | 11.39 लाख रु. प्रति वर्ष | 10.22 लाख रु. प्रति वर्ष | 11.44 |
IMT गाजियाबाद | 12.05 लाख रु. प्रति वर्ष | 11.6 लाख रु. प्रति वर्ष | 11.26 लाख रु. प्रति वर्ष | 3.01 |
IMI दिल्ली | 13.11 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.23 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.50 लाख रु. प्रति वर्ष | -2.16 |
IIM विशाखापत्तनम | 12.61 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.07 लाख रु. प्रति वर्ष | -- | -- |
IIM रोहतक | 11.85 लाख रु. प्रति वर्ष | 11.7 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.3 लाख रु. प्रति वर्ष | -4.87 |
IIM रांची | 15.02 लाख रु. प्रति वर्ष | 16.07 लाख रु. प्रति वर्ष | 14.86 लाख रु. प्रति वर्ष | 8.14 |
IIM नागपुर | 7.6 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.05 लाख रु. प्रति वर्ष | -- | -- |
IIM कोझिकोड | 20.67 लाख रु. प्रति वर्ष | 17.76 लाख रु. प्रति वर्ष | 17.65 लाख रु. प्रति वर्ष | 0.62 |
IIM इंदौर | 20.79 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.17 लाख रु. प्रति वर्ष | 16.23 लाख रु. प्रति वर्ष | 12 |
IIM अमृतसर | 12.20 लाख रु. प्रति वर्ष | 11.02 लाख रु. प्रति वर्ष | 10.25 लाख रु. प्रति वर्ष | 7.47 |
IIFT दिल्ली | 20.07 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.27 लाख रु. प्रति वर्ष | 18.41 लाख रु. प्रति वर्ष | -0.76 |
IIFM भोपाल | 7.5 लाख रु. प्रति वर्ष | 6.97 लाख रु. प्रति वर्ष | 6 लाख रु. प्रति वर्ष | 16.1 |
गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट | 11.22 लाख रु. प्रति वर्ष | 10.58 लाख रु. प्रति वर्ष | 9.3 लाख रु. प्रति वर्ष | 14 |
FMS दिल्ली | 23.2 लाख रु. प्रति वर्ष | 21.1 लाख रु. प्रति वर्ष | 20.06 लाख रु. प्रति वर्ष | 2.42 |
DoMS, IIT मद्रास | 12.44 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.4 लाख रु. प्रति वर्ष | 12.01 लाख रु. प्रति वर्ष | 3.24 |
DMS, IIT दिल्ली | उपलब्ध नहीं | 16.54 लाख रु. प्रति वर्ष | 16.21 लाख रु. प्रति वर्ष | 2.03 |
टॉप MBA कॉलेज जिन्होंने इस साल अच्छा प्रदर्शन नहीं किया
यद्यपि अधिकांश MBA कॉलेजों ने इस साल सैलरी डाटा में बढ़ोतरी देखी, लेकिन कुछ कॉलेज ऐसे भी थे जो पीछे रह गए और कुछ IIM समेत उनकी एवरेज सैलरी में गिरावट दिखी. टॉप MBA इंस्टीट्यूशन्स ने पिछले साल के ट्रेंड की तुलना में एवरेज सैलरी में गिरावट दर्ज की है, जिसमें IIM रोहतक और IIM दिल्ली में क्रमशः 4.87% और 2.16% की गिरावट आई है. XIM, जेवियर यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में 5.61% की नकारात्मक वृद्धि के साथ इस साल औसत वेतन में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है.
IIM दिल्ली के बोर्ड मेंबर द्वारा इस गिरावट का मुख्य कारण इनके बैच आकार में पिछले वर्ष के बैच की तुलना में 47% की वृद्धि को बताया गया है.
बी-स्कूलों ने औसत वार्षिक वेतन में नकारात्मक विकास दर की एक निर्दोष तरीके से बचाव करने की कोशिश की है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक रिक्रूटर्स ग्रोथ रेट की संभावनाओं के संभावित युग में अधिक कर्मचारियों को भर्ती करके जोखिम लेने के इच्छुक नहीं है. कुछ MBA कॉलेजों के प्लेसमेंट ऑफिसर के शब्दों के मुताबिक, जब इंडस्ट्री में जॉब की संभावना कम होती है और रिक्रूटमेंट प्रोसीजर थोड़ा कठिन होता है तो रिक्रूटर्स हमेशा इसका भरपूर फायदा उठाते हैं.
सिंगल डिजिट ग्रोथ वाले टॉप बी स्कूल
भारत के अधिकतर टॉप MBA कॉलेज अपनी एवरेज सैलरी में 5% से अधिक वृद्धि दर्ज नहीं कर पाए. फिर भी, सैलरी फिगर इन कॉलेजों में प्रतिवर्ष लगभग 15 लाख रुपये रही.
सिंगल डिजिट ग्रोथ के मामले में, IIM कोझिकोड ने सैलरी ग्रोथ का सबसे कम प्रतिशत दर्ज किया. 0.62%, जो बहुत हद तक JBIMS मुंबई के 0.78%, के लगभग समान ही था. IMT गाजियाबाद, XLRI जमशेदपुर और IMT MDI गुड़गांव के वार्षिक पैकेजों में क्रमशः 3.01%, 4.41% और 1.48% की वृद्धि देखी गयी है.
गवर्नमेंट फंडेड MBA कॉलेज जैसे IITs का DMS, FMS दिल्ली और JBIMS मुंबई (जिन्हें किफायती फ़ीस पर गुणवत्ता वाले MBA प्रोग्राम्स ऑफर करने वाले इंस्टीट्यूट्स माना जाता है) में सैलरी पैकेज में 2% - 3% के बीच मामूली वृद्धि देखी गयी. हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि सैलरी ग्रोथ रेट प्रतिशत कम हो सकता है, लेकिन औसत सैलरी डाटा अन्य टॉप MBA कॉलेजों की तुलना में अधिक हैं, जो एवरेज सैलरी पैकेज में लगभग 10% की वृद्धि को दर्शाता है. सैलरी ग्रोथ के प्रतिशत में कमी के बावजूद, 2019 के लिए FMS दिल्ली की एवरेज सैलरी 21.1 लाख रुपये प्रति वर्ष, IIT खड़गपुर में 15.4 लाख रु. प्रति वर्ष और JBIMS मुंबई की 18.91 लाख रु. प्रति वर्ष रही.
विशेषज्ञों का मानना है कि पूरे भारत में इंडस्ट्री के कारण सैलरी पैकेज में मामूली वृद्धि विभिन्न क्षेत्रों में तर्कसंगत रिवोल्यूशन का संकेत है. फिर भी, वार्षिक वेतन में मामूली वृद्धि या कमी समस्त प्लेसमेंट प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगी.
MBA से संबंधित अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप www.jagranjosh.com के MBA सेक्शन पर रेगुलरली विजिट करते रहें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation