NHB Recruitment 2023 Notification Out: राष्ट्रीय आवास बैंक ने 27 सितंबर 2023 को असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों के लिए अपनी एनएचबी भर्ती 2023अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक आदि के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी करनी की इच्छा रखते हैं, वे सभी 28 सितंबर 2023 से 18 अक्टूबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एनएचबी भर्ती 2023 से संबंधित सभी विवरण जैसे आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवेदन कैसे करें, के बारे में यहां देख सकते हैं।
NHB Recruitment 2023 हाइलाइट
एनएचबी भर्ती 2023 के बारे में सभी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 43 पद भरे गए हैं।
संगठन का नाम | राष्ट्रीय आवास बैंक |
पद का नाम | असिस्टेंट मैनेजर और अन्य पद |
रिक्त पदों की संख्या | 43 |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 27 सितंबर 2023 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 28 सितंबर 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 अक्टूबर 2023 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.nhb.org.in |
NHB Recruitment 2023 PDF |
NHB Recruitment 2023 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास संबंधित विषयों में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। राष्ट्रीय आवास बैंक ने पद के अनुसार अलग- अलग शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित की है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना पीडीएफ देखें।
आयु-सीमा: इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 129000 हजार रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
NHB Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
एनएचबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सूचीबद्ध किया है जिसे श्रेणियों के अनुसार विभाजित किया गया है।
एनएचबी भर्ती 2023 आवेदन शुल्क | |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी | 175 रुपये (केवल सूचना शुल्क) |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के अलावा अन्य | 850 रुपये (आवेदन शुल्क सूचना शुल्क सहित) |
NHB Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर एनएचबी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://nhb.org.in/ पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर “Apply online NHB” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आवेदन फॉर्म में सभी विवरण प्रदान करें।
चरण 4: उसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।
चरण 5: अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation