Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 13 और 16 जून, 2025 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पशुधन सहायक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। पशुधन सहायक (Livestock Assistant) और लेखाकार सहायक के लिए 11 जून, 2025 से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि के उपयोग से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें, उन्हें बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समय की जांच के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
यहां क्लिक करें | Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card 2025 Link |
पशुधन सहायक परीक्षा 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 13 जून, 2025 को परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर किया जाना है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें नीचे दिए गए विवरणों को भी ध्यान से देखना चाहिए :
भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB ) |
पद का नाम | पशुधन सहायक (Livestock Assistant) और लेखाकार सहायक |
कुल रिक्त पद | 2041 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 11 जून 2025, जारी |
राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा तिथि | 13 जून 2025 |
सिलेक्शन | एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
ऑफिशियल वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा 2025 के लिए 7 परीक्षा केंद्र
राजस्थान पशुधन सहायकों के लिए एग्जाम का आयोजन 7 परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है जिसमें भरतपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर शामिल है।
यह भी देखें: RPSC RAS Mains Exam Date 2025: 17 और 18 को राजस्थान आरएएस मेंस परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 में उल्लिखित विवरण
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करना अनिवार्य है। नीचे एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरणों को भी देखें:
- उम्मीदवार का नाम
- स्थान
- परीक्षा केंद्र
- समय आदि
राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2 होम पेज पर, Admit Card या Latest Announcement सेक्शन पर जाएं।
- स्टेप 3 ‘Livestock Assistant Admit Card 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 मांगा गया विवरण दर्ज करते ही आपको अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- स्टेप 6 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना ना भूले।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation