RPSC Recruitment 2022: असिस्टेंट इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियाँ, 27 सितंबर तक करें आवेदन

Aug 31, 2022, 17:08 IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्वायत शासन विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैंI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैंI पदों के विवरण, शैक्षिक योग्यता तथा आवेदन प्रक्रिया की डिटेल्स जाननें के लिए यहाँ पढ़ेंI 

RPSC Recruitment 2022
RPSC Recruitment 2022

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) ने स्वायत शासन विभाग में 118 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैंI ये भर्तियाँ राजस्व अधिकारी, असिस्टेंट इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पदों पर की जाएंगीI पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को देवनागरी में लिखी हिंदी और राजस्थानी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक हैI साथ ही आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई हैI

 
RPSC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
                 
आवेदन की अंतिम तिथि - 27 सितंबर 2022 रात 12 बजे तक 

RPSC Recruitment 2022 पदों का विवरण:
कुल पद -118 
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)-41 पद 
राजस्व अधिकारी ग्रेड -II  -14 पद 
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड -IV - 63 पद 

RPSC Recruitment 2022 शैक्षिक योग्यता :
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)- मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.E 
राजस्व अधिकारी और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट 

RPSC Recruitment 2022 आयु सीमा -
01.1.2023 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष 
आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी 

RPSC Recruitment 2022 वेतन :
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)-पे- मैट्रिक्स लेवल -L-14 ग्रेड पे-5400     
राजस्व अधिकारी - पे- मैट्रिक्स लेवल -L-12- ग्रेड पे- 4800   
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर- पे- मैट्रिक्स लेवल -L-11-ग्रेड पे- 4200   

RPSC Recruitment 2022 आवेदन शुल्क:
सामान्य, राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क -350 रु 
राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर के पिछड़ा/अति पिछड़ा और EWS श्रेणी के लिए -250 रु 
राजस्थान की अनुसूचित जाति, जनजाति और निशक्त जनों के लिए -150 रु      

RPSC Recruitment 2022 आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2022 रात 12 बजे तक RPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं I 
     

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News