RRB Ministerial Isolated Vacancy 2025: रेलवे मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ये भर्तियाँ 1036 पदों पर होनी है. इन रिक्तियों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), साइंटिफिक सुपरवाइजर (इकोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग), टीजीटी, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, लाइब्रेरियन, म्युजिक टीचर (फीमेल), प्राइमरी रेलवे टीचर, असिस्टेंट टीचर (फीमेल) (जूनियर स्कूल), लाइब्रेरी असिस्टेंट/स्कूल एवं लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट एवं मेटलर्जिस्ट) के पदों पर भर्तियाँ होनी है.
RRB Ministerial Isolated Vacancy 2025
| आर्गेनाइजेशन | भारतीय रेलवे |
| रिक्ति का नाम | रेलवे मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड |
| रिक्तियों की संख्या | 1036 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 7 जनवरी 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 6 फरवरी 2025 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
रिक्तियों का विवरण
| स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक) | 187 |
| साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग) | 3 |
| प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक) | 338 |
| चीफ लॉ असिस्टेंट | 54 |
| पब्लिक प्रोसीक्यूटर | 20 |
| पीटीआई (इंग्लिश मीडियम) | 18 |
| साइंटिफिक असिस्टेंट / ट्रेनिंग | 2 |
| जूनियर अनुवादक हिंदी | 130 |
| सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर | 03 |
| स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर | 59 |
| लाइब्रेरियन | 10 |
| म्यूजिक शिक्षिका महिला | 03 |
| प्राइमरी रेलवे शिक्षक | 188 |
| सहायक शिक्षिका महिला जूनियर स्कूल | 02 |
| लैब असिस्टेंट / स्कूल | 07 |
| लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट व मेटालर्जिकल ) | 12 |
RRB Ministerial Isolated Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
- अपने संबंधित आरआरबी जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- सटीक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation