RPF Constable Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज आरपीएफ (RPF) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें और उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प चुनें। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रामाणिक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके आधार पर कटऑफ मार्क्स और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
RPF Constable Answer Key Link
आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी पीडीएफ लिंक आज यानि 24 मार्च 2025 से सभी आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रियाओं का मिलान करने के लिए उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर में त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 29 मार्च 2025 तक निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सीबीटी परीक्षा के लिए आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 की पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।
RRB RPF Constable Answer Key Link |
RRB RPF Constable Answer Key 2025 Sarkari Result- हाइलाइट्स
RPF 2/2024 के तहत 4208 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी—CBT, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण। प्रत्येक चरण में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य होगा, तभी उम्मीदवार अंतिम मेरिट सूची में स्थान पा सकेंगे। केवल वे उम्मीदवार जो CBT में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
परीक्षा संचालन बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
पद का नाम | कांस्टेबल (आरपीएफ 2/2024) |
रिक्तियों की संख्या | 4208 |
आरपीएफ उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 24 मार्च 2025 |
आपत्ति उठाने की तिथि | 24 से 29 मार्च 2025 (सुबह 12 बजे) |
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 | 2 से 18 मार्च 2025 |
नेगेटिव मार्किंग | ⅓ |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
कैसे करें RPF Constable Answer Key 2025 PDF Download?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "RPF Constable Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें।
RPF Constable Answer Key Raise Objection: आपत्ति तिथि क्या है?
उम्मीदवारों को आरपीएफ उत्तर कुंजी 2025 में किसी भी विसंगति पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई है, बशर्ते वे उचित प्रमाण और सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करें। आपत्ति दर्ज करने का विकल्प 24 मार्च 2025 से सक्रिय होगा और अंतिम तिथि 29 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा, साथ ही किसी भी लागू बैंक सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति वैध पाई जाती है, तो बैंक शुल्क काटने के बाद उम्मीदवार को भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
RPF Constable Answer Key 2025: स्कोर की गणना कैसे करें?
- सही उत्तर के लिए +1 अंक मिलेगा।
- गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- कुल स्कोर की गणना उत्तर कुंजी के अनुसार की जा सकती है।
आरपीएफ उत्तर कुंजी 2025 के बाद क्या?
आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation