RBSE Class 8th Result 2025 Out : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 26 मई, 2025 को कक्षा 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। शाला दर्पण पोर्टल के अलावा, राजस्थान कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम PSP पोर्टल rajpsp.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस साल RBSE 8वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.24% रहा, वहीं लड़कों का 96.14% दर्ज किया गया है। लड़कियां 1.10% से लड़कों से आगे रहीं। इस साल राजस्थान का सीकर जिला सबसे आगे रहा। राजस्थान के सीकर में लड़कों का पास प्रतिशत 98.73% और लड़कियों का 99.23 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर धौलपुर जिला सबसे पीछे रहा, यहां 93.37 फीसदी छात्र ही पास हो पाए हैं। घौलपुर जिले से 92.55 फीसदी लड़के और 94.27 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं। पिछली साल की तरह इस साल भी लड़िकयों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। परीक्षा कक्षा 8वीं का रिजल्ट इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम पर जारी किया गया है। छात्रों को मार्क्स के बजाय ग्रेड दिया जा रहा है। जिसमें A ग्रेड में 2.48 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं।
रिजल्ट जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव कृष्ण कृणाल द्वारा जारी किया गया। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से आयोजित प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 8वीं का रिजल्ट इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम पर जारी किया गया है।
RBSE Class 8th Result 2025: इस वर्ष कुल 1264618 छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा दी थी। वहीं 1222369 विद्यार्थी पास हुए हैं और 41368 छात्रों की कंपार्टमेंट आयी है।
पिछले साल करीब 12.50 लाख छात्रों ने कक्षा 8वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वहीं कक्षा 8 में पास प्रतिशत 95.72 दर्ज किया गया था। पिछले साल 8वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.39 प्रतिशत था और वहीं बात करें लड़कों कि तो, उनका पास प्रतिशत 95.14 दर्ज किया गया था।
RBSE Class 8th Result 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
जो छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए है, वे नीचे टेबल में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा से जुड़ी ऑफिशियल वेबसइट सहित आदि की जांच करें:
बोर्ड | महत्वपूर्ण जानकारी |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर |
कक्षा | 8वीं |
RBSE 8वीं परीक्षा तिथि 2025 | 20 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 |
RBSE 8वीं परीक्षा परिणाम 2025 | 26 मई, 2025 घोषित |
लॉग इन प्रमाण | रोल नंबर, जन्म तिथि |
ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
RBSE Class 8th Result 2025: ऑफिशियल वेबसाइट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्र अपने परीक्षा परिणामों की जांच नीचे दी गए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्मयों से भी देख सकते हैं:
- rajshaladarpan.nic.in
- rajpsp.nic.in
- rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
RBSE Class 8th Result 2025: मार्कशीट में उल्लेखित विवरण
जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा दी है, उनकी मार्कशीट में नीचे दिए महत्वपूर्ण विवरण उल्लेखित होते हैं। इसमें किसी भी तरह की गलती होने पर छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं:
- छात्रों का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- विषयों
- प्राप्त अंक
- कुल मार्क्स
- पास प्रतिशत (PERCENTAGE)
- श्रेणी
RBSE Class 8th Result 2025: 8वीं का परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें?
जिन छात्रों ने कक्षा 8वीं की परीक्षा दी थी, वे अपना परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेप1 सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 होम पेज पर, RBSE Class 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 अब अपना विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट की कॉपी लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation