UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने रोजगार समाचार (5-11 अगस्त) 2023 में 122 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। UCIL भर्ती 2023 के माध्यम से ग्रुप A में उप प्रबंधक, मुख्य अधीक्षक, महाप्रबंधक और उप अधीक्षक आदि और ग्रुप B में पर्यवेक्षक (रासायनिक), फोरमैन (सर्वेक्षण), फोरमैन (खनन), फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) पद भरें जानें हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UCIL भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा,समूह चर्चा,व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ रसायन विज्ञान में डिप्लोमा,बी.एससी.(एच),औद्योगिक इंजीनियरिंग में डिग्री,माइनिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित कुछ शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए।
UCIL Group A & B Recruitment 2023: हाइलाइट
उम्मीदवार ग्रुप ए और बी पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। UCIL भर्ती 2023 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी गई तालिका में देखें।
संचालन का नाम | यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) |
पोस्ट का नाम | विभिन्न ग्रुप ए और बी पद |
रिक्त पद | 122 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2023 |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया |
|
नौकरी करने का स्थान | झारखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ucil.gov.in |
UCIL Recruitment 2023 Notification PDF |
UCIL Vacancy 2023 डिटेल
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने UCIL भर्ती 2023 के साथ वैकेंसी की भी घोषणा की है । उम्मीदवार नीचे दी तालिका से UCIL रिक्ति 2023 विवरण भी देख सकते हैं।
UCIL रिक्ति 2023 (ग्रुप A, ग्रुप B) | 122 |
UCIL भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नही जमा करना होगा।
UCIL भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक कार्य अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
UCIL आयु-सीमा
आवेदक की आयु पद के अनुसार अलग- अलग निर्धारित की है। उम्मीदवार आयु-सीमा के बारे में जानने के लिए UCIL भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।
UCIL Recruitment 2023 Apply Online कैसे करें?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.usil.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लिखे अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म को भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- अंत में, इसका एक प्रिंट लें।
- आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों को संलग्न करें और इस पते पर भेजें।
UCIL भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म भेजने का पता
जनरल मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटेशन/कार्मिक एवं आईआरएस/कॉर्पोरेट प्लानिंग) यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, (भारत सरकार का उद्यम) पीओ जादुगुड़ा माइंस, जिला- सिंहभूम पूर्व, झारखंड-832102
Comments
All Comments (0)
Join the conversation