UK Board 10th Toppers 2024: उत्तराखंड विधायलयी शिक्षा परिषद्(UBSE) की ओर से 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि बोर्ड की ओर से 30 अप्रैल 2024 का परिणाम जारी किया जाना है। परिणाम जारी होने के साथ ही उन छात्रों का नाम भी सामने आता है, जिन्होंने सबसे अधिक अंकों के साथ टॉप स्थान पर जगह बनाई है। इस लेख के माध्यम से साल 2024 के टॉपर्स के साथ-साथ बीते वर्षों के टॉपर्स के नाम भी जानेंगे।
Click here to Check UBSE 12th Result 2024 - Declared
Click here to Check UBSE 10th Result 2024 - Declared
बोर्ड की ओर से बीते दिनों ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी कि 30 अप्रैल 2024 को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। ऐसे में इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर पहुंच अपना परिणाम देख सकते हैं। 10वीं बोर्ड में गंगोली हाट की रहने वाली प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। वहीं, लड़कों में शिवम मलेथा टॉप पर रहे हैं, जिन्होंने 498 अंक हासिल किए हैं।
UK Board 10th Toppers 2024: साल 2024 में टॉप करने वाले छात्र
| रैंक | नाम | अंक(500 में से) |
| 1 | प्रियांशी रावत | 500 |
| 2 | शिवम मलेथा | 498 |
| 3 | आयुषी | 495 |
| 4 | पूर्वांशी ध्यानी | 494 |
| 5 | अर्चित धौंधियाल | 493 |
| 6 | निशा आर्या | 492 |
| 6 | शुभम उपाध्याय | 492 |
| 7 | सिद्धार्थ राणा | 491 |
| 7 | मयंक पुरोहित | 491 |
| 7 | रजत | 491 |
| 7 | दीक्षा पंत | 491 |
| 8 | अनुराग असवाल | 490 |

UK Board 10th Toppers 2024: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा
यूबीएसई बोर्ड में इस बार 10वीं कक्षा के लिए अच्छी खासी छात्रों की संख्या दर्ज की गई थी। इस बार 1,15,606 छात्रों ने परीक्षा दी है।
Updated-30 Apirl, 2024- 11 AM
UK Board 10th Toppers 2024: कब तक जारी हो सकता है परिणाम
कई छात्रों का सवाल है कि आखिर उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद्(यूबीएसई) की ओर से कब तक 10वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है, तो आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से 11 से 11:30 के बीच परिणाम जारी हो सकता है।
Updated-30 April,2024-10:30 AM
UK Board 10th Toppers 2024: साल 2023 में इन छात्रों ने किया था टॉप
| रैंक | नाम | अंक |
| 1 | सुशांत चंद्रवंशी | 99 फीसदी |
| 2 | आयुष सिंह रावत | 98.8 फीसदी |
| 3 | शिल्पी | 98.6 फीसदी |
| —- | ||
| —----- |
UK Board 10th Toppers 2024: साल 2023 में कितने छात्र हुए थे पास
साल 2023 मे उत्तराखंड 10वीं बोर्ड में पास होने वाले छात्रों का कुल प्रतिशत 85.17 फीसदी था। परीक्षा में कुल 1,32,115 छात्र शामिल हुए थे।
UK Board 10th Toppers 2024: कैस देखें टॉपर्स लिस्ट
ऐसे छात्र जो 10वीं बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ua.results.nic.in पर पहुंचा टॉपर्स लिस्ट को देख सकते हैं।
- चरण-1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ua.results.nic.in पर पहुंचे।
- चरण-2- यहां पहुंचने पर होम पेज पर दिख रहे व्यू बोर्ड टॉपर्स लिंक पर क्लिक करें।
- चरण-3- आपकी स्क्रीन पर बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
UK Board 10th Toppers 2024: टॉपर्स लिस्ट में क्या-क्या रहेगा शामिल
Uk Board की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्कोरकार्ड में अलग-अलग विवरण शामिल होते हैं। बोर्ड की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में आप टॉपर का नाम, स्कूल का नाम, रैंक, पर्सेंटेज और कुल अंक भी देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation