UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 पहल के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।बाल विकास सेवा परीक्षा पोषण विभाग, औरैया,बागपत,बहराइच,बलिया,बलरामपुर,बांदा,बाराबंकी,बरेली,बस्ती,भदोही,बिजनौर,बदायूं,बुलंदशहर,चंदौली,फर्रुखाबाद,गाजीपुर समेत यूपी के विभिन्न राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganvadibarti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2024 Out
उत्तर प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। यूपी आंगवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 13 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास किसी भी बोर्ड से इन्टरमीडिएट या उसके समकक्ष शेक्षिक योग्यता होनी चाहिए। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती जिलों के अनुसार की जाएगी। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए कोई आवेदन शुल्क नही देना होगा। आप मुफ्त में आंगन वाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की विधवा, कानूनी रूप से तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं और शहरी क्षेत्रों में संबंधित ग्राम सभा/वार्ड के महिलाओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
UP Anganwadi Vacancy 2024 Online Apply Link
उम्मीदवार जो यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं , वे ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक यहां से प्राप्त करें।
UP Anganwadi Bharti Online Apply |
UP Anganwadi Vacancy 2024 Notification: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती हाइलाइट
आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम 35 वर्ष की आयु वाली महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकती हैं। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग की महिला से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 से संबंधित सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
सरकार का नाम | उत्तर प्रदेश सरकार |
भर्ती का नाम | यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 |
राज्य | उत्तर प्रदेश (यूपी) |
पद का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
कुल पद | 23753 |
आवेदन करने की तिथि | 13 मार्च, 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.upanganvadadibharti.in |
UP Anganwadi Bharti 2024: आवेदन की अंतिम तिथि हर जिले के लिए अलग-अलग है?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 आवेदन की अंतिम तिथि हर जिले के लिए अलग-अलग निर्धारित है। ऐसे में उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते है वे अधिसूचना में सभी विवरण देख लें और उसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
UP Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी भर्ती के जरिए होगी इतने पदों पर भर्तियां?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना 2024 के तहत 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो इच्छुक है, वे नीचे दी तालिका में जिला वाइज वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं।
जिले का नाम | कुल रिक्त पद | |
आगरा | 482 | |
अलीगढ | 499 | |
अंबेडकरनगर | 350 | |
अमेठी | 469 | |
अमरोहा | 142 | |
औरैया | 321 | |
अयोध्या | 218 | |
आजमगढ़ | 461 | |
बागपत | 199 | |
बहराईच | 632 | |
बलिया | 77 | |
बलरामपुर | 388 | |
बाँदा | 210 | |
बाराबंकी | 420 | |
बरेली | 329 | |
बस्ती | 268 | |
भदोही | 155 | |
बिजनौर | 507 | |
बदायूं | 535 | |
बुलन्दशहर | 457 | |
चंदौली | 242 | |
चित्रकूट | 230 | |
देवरिया | 294 | |
एटा | 169 | |
इटावा | 11 | |
फर्रुखाबाद | 166 | |
फ़तेहपुर | 426 | |
फिरोजाबाद | 368 | |
गौतमबुद्धनगर | 133 | |
गाज़ियाबाद | 212 | |
गाजीपुर | 398 | |
गोंडा | 279 | |
गोरखपुर | 549 | |
हमीरपुर | 165 | |
हापुड़ | 139 | |
हरदोई | 590 | |
हाथरस | 189 | |
जालौन | 317 | |
जौनपुर | 330 | |
झांसी | 311 | |
कन्नौज | 164 | |
कानपुर देहात | 256 | |
कानपुर नगर | 367 | |
कासगंज | 323 | |
कौशांबी | 211 | |
खेरी | 487 | |
कुशीनगर | 285 | |
ललितपुर | 167 | |
लखनऊ | 566 | |
महाराजगंज | 318 | |
महोबा | 163 | |
मथुरा | 334 | |
मऊ | 208 | |
मेरठ | 298 | |
मिर्जापुर | 312 | |
मुरादाबाद | 104 | |
मुजफ्फरनगर | 295 | |
पीलीभीत | 210 | |
प्रतापगढ़ | 443 | |
प्रयागराज | 516 | |
रायबरेली | 378 | |
रामपुर | 377 | |
सहारनपुर | 428 | |
संभल | 346 | |
संतकबीरनगर | 255 | |
शाहजहांपुर | 367 | |
शामली | 118 | |
श्रावस्ती | 294 | |
सिद्धार्थनगर | 365 | |
सीतापुर | 220 | |
सोनभद्र | 593 | |
सुल्तानपुर | 415 | |
उन्नाव | 601 | |
वाराणसी | 332 |
UP Anganwadi Bharti 2024: जानें कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी आंगवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। और अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) और वार्ड (शहरी क्षेत्र) के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही अभ्यर्थी को उसी ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र के वार्ड का निवासी होना चाहिए।
UP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग करके बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
Uttar Pradesh Anganwadi Salary 2024: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती कर्मियों को कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाली सैलरी उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर भिन्न होती है।
वर्तमान में, यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाली सैलरी इस प्रकार है:
- आंगनवाड़ी कार्यकत्री: 8000 रुपये प्रति माह
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री: 6000 रुपये प्रति माह
- आंगनवाड़ी हेल्पर: 4000 रुपये प्रति माह
- लेडी सुपरवाइजर: 20000 रुपये प्रति माह
यह सैलरी केवल एक अनुमान है और वास्तविक सैलरी थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है। यह सैलरी राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधित की जाती है। कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त मानदेय मिलता है।
UP Anganwadi Bharti: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2024 कैसे भरें?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले, आपको उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट https://icdsupweb.org/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, आपको "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करना होगा और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- पंजीकरण के बाद, आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद, आपको "आवेदन पत्र" टैब पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि शैक्षिक योग्यता, अनुभव, जाति, आदि दर्ज करनी होगी।
- आपको अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको "आवेदन पत्र जमा करें" बटन पर क्लिक करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation