जैसा की हम जानते हैं की UP Board इंटरमीडिएट की परीक्षा 2019, 7 फ़रवरी से शरू होने जारही है और यह परीक्षा 2 मार्च तक चलेगी. इस लेख में हम ख़ास तौर पर UP Board द्वारा प्रकाशित कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के मॉडल पेपर की एनालिसिस करेंगे.
भौतिक विज्ञान के एग्जाम की तैयारी करने से पहले छात्रों को इस बात पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए की इस विषय की परीक्षा के आस पास किन- किन विषयों की परीक्षा है और उन विषयों में आपकी तैयारी कैसी है.
आपको बता दें की up बोर्ड 2019 की परीक्षा का टाइम टेबल काफी पहले रिलीज़ होचुका है जिसमें भौतिक विज्ञान के एग्जाम की तिथि शुक्रवार, 22 फरवरी 2019 ( साय 2 बजे से 5:15 बजे तक) की है. इस एग्जाम के बाद अगला मुख्य एग्जाम जीव विज्ञान का है जो की वृहस्पतिवार, 28 फरवरी (साय 2 बजे से 5:15 बजे तक) होगा. वहीँ इस एग्जाम से पहले जो मुख्य परीक्षा है वो गणित विषय की है जिसकी एग्जाम डेट वृहस्पतिवार, 21 फरवरी है.
यहाँ से एक महत्त्वपूर्ण बात सामने आरही है की भौतिक विज्ञान की परीक्षा से पहले गणित की परीक्षा है और इन दोनों एक्साम्स में कोई भी गैप नही है. दोनों ही पेपर बहुत महत्त्वपूर्ण हैं. अब छात्रों को ये देखना होगा की गणित से पहले किस विषय का एग्जाम है.
रसायन विज्ञान का एग्जाम 15 फ़रवरी को है. इससे ये साफ़ पता चलता है कि गणित से पहले आपको पुरे 5 दिन का गैप मिल रहा है. छात्रों को अपनी तैयारी के हिसाब से गणित और भौतिक विज्ञान, दोनों पेपर्स के लिए इन 5 दिनों का अच्छे से उपयोग करना चाहिए.
आइये एक नज़र डालते हैं up बोर्ड क्लास 12 के टाइम टेबल पर और देखते हैं की महत्त्वपूर्ण विषयों की क्या क्या तिथि है
हिंदी- 12 फ़रवरी
रसायन विज्ञान – 15 फ़रवरी
गणित- 21 फ़रवरी
भौतिकी / भौतिक विज्ञान – 22 फ़रवरी
जीव विज्ञान- 28 फ़रवरी
अंग्रेज़ी- 2 मार्च
दोस्तों जैसा की हम जानते हैं कि 2019 में up बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 12 के हर विषय में अब केवल एक प्रश्न पत्र होंगे जबकि अब से पहले प्रतेक विषय में 2 पेपर्स (Ist & 2nd ) होते थे. छात्रों को यह जानना बेहद ज़रूरी होगा की अब पेपर का पैटर्न कैसा रहेगा. इस लेख में पहले हम 2018 की परीक्षा में आये भौतिक विज्ञान के पेपर का पैटर्न देखेंगे.
Type of question | Number of question | Marks of each question | Total marks |
Multiple choice questions | 5 | 1 | 5 |
Very short questions | 6 | 1 | 6 |
Short questions | 9 | 2 | 18 |
Long question | 1 | 6 | 6 |
| Total = 18 |
| Total=35 |
जैसा की हमने उपर यह बताया की प्रतेक विषय में 2 पेपर्स होते थे और प्रतेक पेपर 35 मार्क्स का होता था. उपर टेबल में पेपर का पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार बताए गए हैं जो की दोनों पेपर्स में एक सामान होते हैं.
दोस्तों अब बात करेंगे UP Board द्वारा प्रकाशित कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के मॉडल पेपर की जिसको पहली बार up बोर्ड द्वारा प्रकाशित किया गया है जो की पिछले सालों के प्रश्न पत्रों के मुकाबिले बहुत ही अलग है. इस मॉडल पेपर से यह साफ़ पता चलता है की इस बार up बोर्ड की फिजिक्स की परीक्षा में केवल एक पेपर होगा और पूरा पेपर 70 मार्क्स का होगा.
दोस्तों आइये देखते हैं की UP Board द्वारा प्रकाशित कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के मॉडल पेपर का पैटर्न कैसा है और किस प्रकार के प्रश्न इसमें दिए गए हैं.
- कुल 9 प्रश्न हैं
- खंड ‘क’ में कुल 6 प्रश्न हैं जो की MCQs है और प्रतेक प्रश्न 1 अंक का है
- खंड ‘ख’ में भी 6 प्रश्न हैं जो की वेरी शोर्ट answer प्रकार के हैं और प्रतेक प्रश्न 1 अंक का है
- खंड ‘स’ में 4 प्रश्न हैं जो की शोर्ट answer प्रकार के हैं और प्रतेक प्रश्न 2 अंक का है. इस खंड में एक आप्शन वाला प्रश्न भी है
- खंड ‘द’ में 10 प्रश्न हैं जो की शोर्ट answer प्रकार के हैं और प्रतेक प्रश्न 3 अंक का है. इस खंड में एक आप्शन वाला प्रश्न भी है
- खंड ‘य’ में 4 प्रश्न हैं और हर प्रश्न में एक अथवा या ऑप्शनल प्रश्न भी है. प्रेक प्रश्न long answer प्रकार के हैं और प्रतेक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है .
आइये देखते हैं की UP Board द्वारा प्रकाशित कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के मॉडल पेपर के क्या निर्देश है और इसमें किसतरह के प्रश्न दिए गए हैं
UP बोर्ड के उन सभी छात्रों को जो इस बार UP Board इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जारहे हैं, को हमारा या सुझाव है की NCERT की किताबों को ज़रूर पढ़ें और उसमे दिए गए उदाहरण और एक्सरसाइज के प्रश्नों को ज़रूर और ज़रूर हल करें.
UP Board द्वारा प्रकाशित कक्षा 12 रसायन विज्ञान के मॉडल पेपर की एनालिसिस
कक्षा 12 भौतिक विज्ञान NCERT बुक
कक्षा 12 जीव विज्ञान NCERT बुक
कक्षा 12 रसायन विज्ञान NCERT बुक
कक्षा 12 गणित NCERT बुक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation