UPPSC PCS Mains Schedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2024 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ जिलों में होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
UPPSC PCS Mains Schedule: विषय क्रम और तिथियां
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां पूरा शेडयूल चेक कर सकते हैं।
तारीख | विषय |
29 जून | सामान्य हिंदी (पहली पाली), निबंध (दूसरी पाली |
30 जून | सामान्य अध्ययन - पेपर 1 (पहली पाली), सामान्य अध्ययन - पेपर 2 (दूसरी पाली) |
1 जुलाई | सामान्य अध्ययन - पेपर 3 और पेपर 4 |
2 जुलाई | सामान्य अध्ययन - पेपर 5 और पेपर 6 |
UPPSC PCS Mains Schedule: 947 पदों पर होगी नियुक्तियां
इस चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 947 रिक्तियां भरी जाएंगी। सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार (258 पद) के हैं। इसके अलावा सहायक कमर्शियल टैक्स आयुक्त के 196 पद, कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी के 142 पद, डिप्टी कलेक्टर के 37 पद, डिप्टी एसपी के 17 पद, खंड विकास अधिकारी के 72 पद, डिप्टी जेलर के 60 पद और सब रजिस्ट्रार के 40 पदों पर भी भर्ती होगी।
UPPSC PCS Mains Schedule: इसमें शामिल महत्वपूर्ण पद
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
- प्रबंधक
- जिला कमांडेंट (होमगार्ड)
- अधीक्षक जेल
- जिला समाज कल्याण अधिकारी
- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
- विधिक मापतौल एवं विज्ञान विभाग में सहायक नियंत्रक
UPPSC PCS Mains Schedule: बढ़ाए गए भर्ती पद
शुरू में केवल 220 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। हालांकि, बिजनौर के एक प्रतियोगी मोहम्मद राजा द्वारा दायर आरटीआई के जरिए यह बात सामने आई कि पदों की संख्या अब बढ़ाकर 947 कर दी गई है। यह वृद्धि विज्ञापन संख्या ए-1/ई-1/2024 के तहत की गई है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation