पिछले कुछ वर्षों में UPSC IAS परीक्षा के पैटर्न और विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है। IAS परीक्षा के किसी भी विशिष्ट पैटर्न को समझना बहुत कठिन है लेकिन IAS परीक्षा के सभी चरणों में क्वालिफाई करने के लिए IAS उम्मीदवारो के पूरे साल कड़ी अध्ययन और मेहनत की आवश्यकता होती है। यहां इस लेख में हमने IAS टॉपर्स 2017 के स्कोरिंग पैटर्न का विश्लेषण किया है और वे किस प्रकार CSE 2016 की अंतिम सूची में शामिल होने में कैसे सफलता पाई है।
IAS प्रारंभिक परीक्षा के मार्क्स UPSC IAS परीक्षा की अंतिम योग्यता सूची में शामिल नहीं किया जाता है। UPSC IAS परीक्षा की अंतिम योग्यता सूची में केवल IAS मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) और उम्मीदवारों के साक्षात्कार (पीटी) के मार्क्स हीं शामिल किए जाते हैं।
IAS Exam 2018: All You Need to Know
नंदिनी के आर, IAS टॉपर 2017 के अंकों का विश्लेषण करने के उपरांत यह पाया गया कि उन्होंने IAS साक्षात्कार (पीटी) में केवल 193 अंक अर्जित की हैं इसके बावजूद IAS परीक्षा 2016 में प्रथम रैंक हासिल की हैं। जबकि विनीत कुमार नामक एक उम्मीदवार ने IAS साक्षात्कार (पीटी) में 209 अंक अर्जित करने के बावजूद 187 रैंक ही हासिल कर सके। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि IAS मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना कितना मायने रखता है और विनीत कुमार को IAS मुख्य परीक्षा में कम मार्क्स हासिल करने का खामियाजा उठाना पड़ा। इसलिए IAS परीक्षा की अंतिम सूची में बेहतर रैंक पाने के लिए उम्मीदवारों को IAS मुख्य परीक्षा तथा IAS साक्षात्कार (पीटी) दोनों में हीं बेहतर मार्क्स अर्जित करना पड़ेगा।
IAS मुख्य परीक्षा IAS टॉपर्स 2017 के मार्क्स- रैंक 1-10
Rank | Names | Marks (Written Test) |
1 | NANDINI K R | 927 |
2 | ANMOL SHER SINGH BEDI | 899 |
3 | GOPALAKRISHNA RONANKI | 936 |
4 | SAUMYA PANDEY | 911 |
5 | ABHILASH MISHRA | 908 |
6 | KOTHAMASU DINESH KUMAR | 912 |
7 | ANAND VARDHAN | 920 |
8 | SHWETA CHAUHAN | 923 |
9 | SUMAN SOURAV MOHANTY | 917 |
10 | BILAL MOHI UD DIN BHAT | 896 |
UPSC IAS परीक्षा 2016 के शीर्ष 10 टॉपरों के अंकों का विश्लेषण करने बाद यह जाहिर हो चुका है कि अगर किसी भी IAS उम्मीदवार को शीर्ष 10 टॉपरों की सूची में जगह पाने के लिए उन्हें IAS मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) में 900 अंकों से अधिक अंक हासिल करने का साथ-साथ IAS साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण, पीटी) में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
IAS मुख्य परीक्षा में 900 अंक या इससे अधिक स्कोर करने के लिए IAS उम्मीदवारों के पास सामान्य अध्ययन के प्रत्येक विषय के लिए एक बेहतर रणनीति होनी चाहिए। सबसे पहले IAS मुख्य परीक्षा के निबंध पेपर में अधिकतम अंक हासिल करने का एक बेहतर मौका हो सकता है जिसके लिए एक IAS उम्मीदवार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मौजूदा मुद्दों की अच्छी समझ होनी चाहिए। प्रभावी लेखन और बेहतर प्रस्तुति कौशल के साथ एक IAS उम्मीदवार IAS मुख्य परीक्षा के सभी विषयों में बेहतर मार्क्स हासिल कर सकते हैं। अगर हम वैकल्पिक पेपर की बात करें तो हर एक IAS उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार अपना वैकल्पिक विषय चुन सकते हैं और इसके दोनों पेपरों में अच्छे मार्क् हासिल करने का लाभ उठा सकते हैं।
IAS साक्षात्कार IAS टॉपर्स 2017 के मार्क्स- रैंक 1-10
Rank | Names | Marks (Personality Test, PT) |
1 | NANDINI K R | 193 |
2 | ANMOL SHER SINGH BEDI | 206 |
3 | GOPALAKRISHNA RONANKI | 165 |
4 | SAUMYA PANDEY | 184 |
5 | ABHILASH MISHRA | 184 |
6 | KOTHAMASU DINESH KUMAR | 179 |
7 | ANAND VARDHAN | 168 |
8 | SHWETA CHAUHAN | 165 |
9 | SUMAN SOURAV MOHANTY | 168 |
10 | BILAL MOHI UD DIN BHAT | 182 |
यहाँ तस्वीर और भी स्पष्ट हो चुका है। शीर्ष 10 IAS टॉपर्स 2017 के IAS साक्षात्कार (पीटी) के मार्क्स को अगर देखें तो पता चलता है कि IAS साक्षात्कार (पीटी) में इन उम्मीदवारों का मार्क्स 168 से 206 के बीच हैं। यदि एक IAS उम्मीदवार IAS परीक्षा के शीर्ष 10 में अपना स्थान बनाना चहते हैं तो उन्हें IAS मुख्य परीक्षा में 900 से अधिक मार्क्स हासिल करना होगा तथा और साक्षात्कार (पीटी) में 170 से अधिक मार्क्स हासिल करना होगा। IAS परीक्षा में ऐसे विशिष्ट अर्जित करने के लिए पूरे वर्ष IAS की तैयारी पूरी लगन और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। IAS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करने के लिए कोई शॉर्ट कट विधि नहीं है और यहां तक कि एक IAS उम्मीदवार केवल अपने भाग्य पर भी निर्भर नहीं रह सकते क्योंकि भाग्य भी मस्तिष्क के पक्ष में ही होता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation