उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस आरक्षी के 200 पदों पर कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2016 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं. 200 पदों में से 160 पुरुष खिलाडियों एवं 40 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- पीआरपीबी 1(76)/2015
महत्वपूर्ण तिथि:
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि- 01 अक्टूबर 2016
रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 21 अक्टूबर 2016
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 24 अक्टूबर 2016
आरक्षी के पद हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत बोर्ड/संस्थान से मैट्रिक/इंटरमीडिएट की डिग्री होना आवश्यक है.
शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त उम्मीदवार के पास खेल सम्बन्धी योग्यता भी होना आवश्यक है जो इस प्रकार है-
वैसे उम्मीदवार जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा आयोजित/मान्यता प्राप्त अथवा राष्ट्रीय स्तर पर भरतीय ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित/मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं/खेलों में भाग लिया हो उन्हें कुशल खिलाड़ी के रूप में भर्ती किया जायेगा. इस सम्बन्ध में अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन शुल्क:
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए- 200 रुपया
पुरुष खिलाड़ी के लिए-
क्रम संख्या | खेल का नाम | खिलाड़ियों की संख्या |
1 | हॉकी | 9 |
2 | फुटबॉल | 9 |
3 | वालीबॉल | 9 |
4 | कबड्डी | 6 |
5 | बास्केटबॉल | 9 |
6 | तैराकी | 18 |
7 | बॉक्सिंग | 7 |
8 | भारोत्तोलन | 7 |
9 | कुश्ती | 14 |
10 | जिम्नास्टिक | 7 |
11 | एथलेटिक्स | 36 |
12 | शूटिंग | 11 |
13 | वाटर स्पोर्ट्स | 18 |
| योग | 160 |
महिला खिलाड़ी के लिए-
क्रम संख्या | खेल का नाम | खिलाड़ियों की संख्या |
1 | बॉक्सिंग | 7 |
2 | भारोत्तोलन | 7 |
3 | कुश्ती | 7 |
4 | एथलेटिक्स | 16 |
5 | शूटिंग | 3 |
| योग | 40 |
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
अधिकतम आयु- 25 वर्ष
आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2016 की तिथि के आधार पर किया जायेगा.
अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/निःशक्त/महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छुट दी जाएगी.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2016 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation