सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा (सितंबर) 2016 हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार सीटेट के आधिकारिक पोर्टल पर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 10 वीं बार लेने की तैयारी कर ली है. यह परीक्षा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाएगी.
उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2016 हेतु अपने नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित अपने आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं. विवरण ऑनलाइन भरा जायेगा और आवेदन प्रपत्र भरते समय नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेजिस (केवल जेपीजी फॉर्मेट में) अपलोड की जायें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अपने नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेजिस जेपीजी फॉर्मेट में तैयार रखें. उम्मीदवारों को आवेदन प्रपत्र के साथ आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा.
सीटेट सितंबर परीक्षा के बारे में यहां और अधिक जानकारी प्राप्त करें.
सीटेट परीक्षा 2016 हेतु आवेदन शुल्क का विवरण
श्रेणी | पेपर 1/ पेपर 2 | पेपर 1 एवं पेपर 2 |
सामान्य/ अपिव | रु. 600 | रु. 1000 |
अनुजा/ अनुजनजा/ विकलांग | रु. 300 | रु. 500 |
सीटेट एडमिट कार्ड 2016
आवेदन प्रपत्र जमा कराने के बाद, उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने की प्रतीक्षा करनी होगी. सीटेट एडमिट कार्ड 17 अगस्त, 2016 को जारी किया जायेगा. उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
सीटेट 2016 हेतु पात्रता मानदंड
कक्षा 1 – 5 (प्राथमिक स्तर) के शिक्षक: उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों सहित और एलीमेंट्री/ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कृपया विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
कक्षा 6 – 8 (प्राथमिक स्तर) के शिक्षक: स्नातक न्यूनतम 50% अंकों सहित और एलीमेंट्री/ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा/ बीएड. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कृपया विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
पात्रता हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता में आरक्षित श्रेणियों जैसे कि अनुजा/ अनुजनजा/ अपिव/ विकलांग उम्मीदवारों को अर्हता अंकों में 5% तक की छूट दी जाएगी.
सीटेट 2016 का परीक्षा पैटर्न
सीटेट परीक्षा 2016 में दो पेपर सम्मिलित होंगे: पेपर – 1 प्राथमिक स्तर के शिक्षकों हेतु होगा और पेपर – 2 एलीमेंट्री/ प्रारंभिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगा. उम्मीदवार दोनों में से कोई एक पेपर अथवा दोनों पेपर दे सकते हैं. प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और द्विभाषीय (अंग्रेजी/ हिंदी) में होगा.
पेपर का नाम | पेपर की अवधि | परीक्षा का पैटर्न | ||
सिलेबस | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित अंक | ||
पेपर 1 | 2.5 घंटे (सुबह 09.30 – 12.00 बजे) | बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र | 30 | 30 |
भाषा – 1 (अनिवार्य) | 30 | 30 | ||
भाषा – 2 (अनिवार्य) | 30 | 30 | ||
गणित | 30 | 30 | ||
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 | ||
पेपर 2 | 2.5 घंटे (दोपहर 14.00 – 16.30 बजे) | बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा – 1 (अनिवार्य) | 30 | 30 | ||
भाषा – 2 (अनिवार्य) | 30 | 30 | ||
गणित एवं विज्ञान (गणित एवं विज्ञान के शिक्षक हेतु) | 60 | 60 | ||
सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हेतु) | 60 | 60 |
सीटेट परीक्षा 2016 की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 18 जुलाई, 2016
ई-चलान या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 जुलाई, 2016 (दोपहर 03.30 बजे से पूर्व)
उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति – जिन उम्मीदवारों का शुल्क प्राप्त हो जायेगा, उन उम्मीदवारों के विवरण एवं स्थिति की जाँच – 20 जुलाई, 2016
विवरण में ऑनलाइन संशोधन की अवधि(इस तिथि के बाद किसी भी विवरण में संशोधन नहीं किया जा सकता): 20 – 25 जुलाई, 2016
सीटेट वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 17 अगस्त, 2016
सीटेट केन्द्र शासित प्रदेशों - चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत केन्द्र सरकार के स्कूलों (केवीएस, एनवीएस केंद्रीय तिब्बती स्कूल, आदि) के लिए लागू होगा. गैर-सहायताप्राप्त निजी स्कूल सीटेट के विकल्प का प्रयोग करने पर विचार सकते हैं. राज्य सरकार / स्थानीय निकायों के स्वामित्व में और उनके द्वारा प्रबंधित स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीटेट पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, यदि कोई राज्य सरकार राज्य टीटेट आयोजित नहीं करवाती, तो राज्य सरकारें भी सीटेट विचार कर सकती हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation