जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हरित केरल परियोजना के ब्रांड एम्बेसडर निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया?
a. के जे येसुदास
b. अमलजीत
c. गोविंद मरार
d. इनमें से कोई नहीं
2. हाल ही में यूसुफ अरक्कल का निधन हो गया. वे निम्न में से किस पेशा से जुड़े हुए थे?
a. डॉक्टर
b. वकील
c. व्यापारी
d. कलाकार
3. जॉन एफ. रिचर्ड पुरस्कार से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया?
a. नयनजोत लाहिड़ी
b. नयनजोत सिंह
c. गोविंद मरार
d. इनमें से कोई नहीं
4. भारत और किस देश ने 4 अक्टूबर को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
a. नेपाल
b. अमेरिका
c. सिंगापुर
d. भूटान
5. विश्व की छठी सबसे उंची पर्वत चोटी चो ओयू फतेह करके नया रिकार्ड किसने बनाया?
a. अर्जुन वाजपेयी
b. अर्जुन देव
c. निधि तनेजा
d. इनमें से कोई नहीं
6. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत ‘एचआईवी एवं एड्स विधेयक, 2014 में सजा के क्या प्रावधान किए गए है?
a. दो साल की जेल
b. दो साल की जेल और एक हजार रुपये जुर्माना
c. दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माना
d. दो लाख रुपये जुर्माना
7. अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली किस कम्पनी ने बिजली पारेषण कारोबार को अडाणी समूह को बेचने का समझौता किया है.
a. रिलायंस पावर्स लिमिटेड
b. मुंबई ट्रांसमिशन लिमिटेड
c. आर कॉम लिमिटेड
d. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
8. जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने कावेरी बेसिन की वास्तविक स्थिति के आकलन हेतु उच्च स्तरीय तकनीकी दल के समिति का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a. एस के सिन्हा
b. जल संसाधन मंत्री उमा भारती
c. सीडब्ल्यूीसी अध्यक्ष जी. एस. झा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
9. भारत आर्थिक शिखर वार्षिक सम्मेलन का नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने उदघाटन किया. सम्मेेलन का विषय क्या है?
a. डिजीटल रूपांतरण और क्षेत्रीय आर्थिक एकजुटता
b. निवेश को आमंत्रित करना
c. वाणिज्य क्षेत्र में आर्थिक मजबूती
d. उपरोक्त सभी
10. कैरेबियन सागर के किस सबसे ताकतवर समुद्री तूफान के कारण अमेरिका के देश हैती के दक्षिणी इलाके में 26 लोगों की मौत हो गई?
a. मैथ्यू
b. ओमान
c. हरीकेन
d. बेरथा
11. सुरक्षा परिषद् द्वारा निम्नलिखित में से किसे संयुक्त राष्ट्र का महासचिव चयनित किया गया?
a. एंटोनियो गुतेरस
b. क्रिस्तलिना जॉर्जिवा
c. वुक जेरमिक
d. हेलेन क्लार्क
12. भारत में बनने वाले पुलों की सुरक्षा के मद्देनजर नितिन गडकरी द्वारा आरंभ की गयी योजना का क्या नाम है?
a. राष्ट्रीय सेतु निर्माण योजना
b. भारतीय सेतु प्रबंधन प्रणाली
c. राष्ट्रीय सेतु बंध ईकाई
d. सेतु सुरक्षा नियामक बोर्ड
13. इसरो द्वारा 6 अक्टूबर 2016 को फ्रेंच गुयाना से किस भारतीय संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया?
a. जीमैट-18
b. जीसैट-18
c. सोयुज़-1
d. पीएसएलवी-7
14. जीन पियरे शावेज़, जे फ्रेज़र स्टोडार्ट एवं बर्नार्ड फेरिंगा को निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया?
a. भौतिकी नोबल पुरस्कार
b. रसायन विज्ञान नोबल पुरस्कार
c. अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार
d. नोबल शांति पुरस्कार
15. निम्नलिखित में से किसे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
a. देवेन्द्र प्रसाद
b. समरस देव वर्मा
c. सुशील चन्द्र
d. कांता कोहली
उत्तर:
1.a. के जे येसुदास
2.d. कलाकार
3.a. नयनजोत लाहिड़ी
4.c. सिंगापुर
5.a. अर्जुन वाजपेयी
6.c. दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माना
7.d. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
8.c. सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जी. एस. झा
9.a. डिजीटल रूपांतरण और क्षेत्रीय आर्थिक एकजुटता
10.a. मैथ्यू
11.a. एंटोनियो गुतेरस
12.b. भारतीय सेतु प्रबंधन प्रणाली
13.a. जीसैट-18
14.b. रसायन विज्ञान नोबल पुरस्कार
15.c. सुशील चन्द्र
Comments
All Comments (0)
Join the conversation