भारत के 10 अधिक वन वाले राज्य
भारत में वनों की विविधता मौजूद है, जो भारत के पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल है। यह वन इकोटूरिज्म में एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। आगे इस लेख में जानें भारत के 10 अधिक वन वाले राज्य और उनका कुल क्षेत्रफल।
भारत में वनों की विविधता है, जिसमें पश्चिमी घाटों में हरे - भरे वर्षा वनों से लेकर मध्य क्षेत्रों में विशाल वनभूमि और तट के किनारे शामिल हैं। इन विविध आवासों में, पौधों और जानवरों की कई प्रजातियां पनपती हैं। जो भारत की पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल हैं। भारतीय जंगलों में शामिल अधिकतर जानवर बाघ, हाथी, शेर और गैंडे हैं। इसी के साथ कुछ भारतीय वन अपने साधारण वन विस्तार के लिए जाने जाते हैं। जो इकोटूरिज्म में एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। आइए आज इस लेख में जानें भारत के कुछ ऐसे राज्यों के बारे में जो अपने व्यापक वन के लिए प्रसिद्ध हैं।
1. मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र वाला राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 94,689 वर्ग किलोमीटर है, जो राज्य के कुल भौगोलिक का हिस्सा है। यहां के विविध वन क्षेत्रों में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पनपथा और पेंच जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।
2. अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में लगभग 83,743 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है, जो भारत में सबसे बड़े वन क्षेत्र वाले राज्य से थोड़ा पीछे है। कई सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत के लगभग 20% जीव-जंतु पाए जाते हैं।
3. महाराष्ट्र
यहां लगभग 61,907.08 वर्ग किलोमीटर के विशाल वन क्षेत्र के साथ, महाराष्ट्र में वन पारिस्थितिकी तंत्र की एक समृद्ध विविधता देखने को मिलती है। व्यापक वन कवरेज के लिए उल्लेखनीय जिले में अमरावती, औरंगाबाद, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, कोल्हापुर, नागपुर, नासिक, पुणे, ठाणे और यवतमाल शामिल हैं।
4. ओडिशा
ओडिशा में लगभग 61,204.17 वर्ग किलोमीटर में फैले विशाल वन क्षेत्र है, जिनमें प्रकृति का अनोखापन देखने को मिलता है।
5. छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जंगलों का विशाल विस्तार है। जो इसे भारत में महत्वपूर्ण वन क्षेत्र वाले राज्यों में से एक बनाता है। यहां का लगभग 59,772 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र वन क्षेत्र के रूप में दर्ज है।
| राज्य | वन क्षेत्रफल |
| मध्य प्रदेश | लगभग 94,689 वर्ग किमी |
| अरुणाचल प्रदेश | लगभग 83,743 वर्ग किमी |
| महाराष्ट्र | लगभग कुल 61,907.08 वर्ग किमी |
| ओडिशा | लगभग 61,204.17 वर्ग किमी |
| छत्तीसगढ़ | लगभग 59,772 वर्ग किमी |
| कर्नाटक | लगभग 43,382 वर्ग किमी |
| आंध्र प्रदेश | लगभग 37,258 वर्ग किमी |
| असम | लगभग 26,832 वर्ग किमी |
| झारखंड | लगभग 23,605 वर्ग किमी |
| तमिलनाडु | लगभग 22,877 वर्ग किमी |
6. कर्नाटक
कर्नाटक में लगभग 43,382 वर्ग किलोमीटर के वन क्षेत्र शामिल हैं। कर्नाटक में टाइगर रिजर्व, 30 वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, 15 कंजर्वेशन रिजर्व और 1 कम्युनिटी रिजर्व हैं। कर्नाटक के जंगल हमेशा वन्यजीव और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित किया है।
7. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का वन्य क्षेत्र लगभग 37,258 वर्ग किमी लंबा है। यहां मौजूद नल्लामाला वन दक्षिण भारत में वन के सबसे बड़े अछूते हिस्सों में से एक है। यह जंगल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में फैला हुआ है और पूर्वी घाट का एक हिस्सा है।
8. असम
असम का लगभग वन क्षेत्र 26,832 वर्ग किलोमीटर है, जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का 34.21% है। असम में, काजीरंगा, मानस और देहिंग पटकाई के जंगल शामिल हैं। जोरहाट में मोलाई जंगल भी है, जो दुनिया का सबसे बड़ा अकेले मानव निर्मित जंगल में गिना जाता है।
9. झारखंड
झारखंड में लगभग 23,605 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र के साथ, झारखंड प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि झारखंड नाम का मतलब है जंगलों से आच्छादित भूमि ।
10. तमिलनाडु
तमिलनाडु का वन क्षेत्र लगभग 22,877 वर्ग किलोमीटर में है। जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 17.59% है। यहां का प्रसिद्ध जंगल नीलगिरि है, जो पूर्वी घाट का रत्न कहलाता है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.