मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 फरवरी 2025 को खेले गए पांचवें टी20 में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 54 गेंदों में 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 247 रन बनाए और 150 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. इस सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया.
मैच के दौरान भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सबका दिल जीत लिया. इंग्लैंड के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी और सिने स्टार अमिताभ बच्चन सहित कई दिग्गज इस ताबड़तोड़ पारी के गवाह बने. चलिये जानते है कि अभिषेक ने मैच के दौरान कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े.
यह भी देखें:
[Latest] T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
भारत ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा टोटल:
भारत ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 95 रन बनाए, जो उनका अब तक का भारत का सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर है. अभिषेक की बल्लेबाजी के सामने अंग्रेज गेंदबाज काफी दबाव में थे.
For playing an impressive knock of 135(54) and bagging 2 wickets, Abhishek Sharma is the Player of the Match 👌#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ifhZsbi7mr
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड तोड़ कारनामे:
अभिषेक शर्मा की इस जबरदस्त पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया सितारा बना दिया है. यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी!
✅ भारत के लिए टी20I में सबसे बड़ा स्कोर: 135 रन (शुभमन गिल के 126* के रिकॉर्ड को तोड़ा)
✅ टी20I में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के: 13 छक्के (रोहित शर्मा के 10 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा)
✅ भारत के लिए सबसे तेज़ टी20I शतक: 37 गेंदों में (रोहित शर्मा और डेविड मिलर के 35 गेंदों के रिकॉर्ड के करीब)
✅ टी20I इतिहास का सबसे जल्दी बना शतक: 10.1 ओवर में शतक (क्विंटन डी कॉक के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा)
✅ इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत: 150 रनों के अंतर से
भारत के लिए टी20I में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर:
अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत टी20I स्कोर बना दिया है. उन्होंने अपने साथी शुभमन गिल का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया.
रैंक | बल्लेबाज | स्कोर | बनाम | स्थान | वर्ष |
1️⃣ | अभिषेक शर्मा | 135 | इंग्लैंड | वानखेड़े | 2025 |
2️⃣ | शुभमन गिल | 126* | न्यूज़ीलैंड | अहमदाबाद | 2023 |
3️⃣ | रुतुराज गायकवाड़ | 123* | ऑस्ट्रेलिया | गुवाहाटी | 2023 |
4️⃣ | विराट कोहली | 122* | अफगानिस्तान | दुबई | 2022 |
5️⃣ | रोहित शर्मा | 121* | अफगानिस्तान | बेंगलुरु | 2024 |
यह भी देखें:
T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है? देखें पूरी लिस्ट
T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
T20I में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
Tough day for England at the Wankhede but I know our team will come back stronger.
— Rishi Sunak (@RishiSunak) February 2, 2025
Congratulations to Team India on the win.
Despite the result, it was an honour to meet @josbuttler and @surya_14kumar before the match and a pleasure to watch the cricket with my father-in-law. pic.twitter.com/m2nzQbFujG
Comments
All Comments (0)
Join the conversation