This is an archived article last updated on Jul 13, 2025. The information may be outdated.

एक व्यक्ति Ayushman Card से कितनी बार Free में करा सकता है इलाज? जानें पूरा नियम

Last Updated: Jul 13, 2025, 12:13 IST

एक व्यक्ति आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) से कितनी बार फ्री में इलाज करवा सकता है, इसके लिए कोई संख्या तय नहीं है। PM आयुष्मान भारत योजना में सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। यह लिमिट पूरे परिवार के लिए होती है। जब तक लिमिट खत्म नहीं होती, तब तक आप कितनी भी बार इलाज करवा सकते हैं।

इलाज से पहले सुनिश्चित करें कि आपका आयुष्मान कार्ड एक्टिव है। बिना एक्टिव कार्ड के फायदा नहीं मिलेगा।
इलाज से पहले सुनिश्चित करें कि आपका आयुष्मान कार्ड एक्टिव है। बिना एक्टिव कार्ड के फायदा नहीं मिलेगा।

स्वास्थ्य हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा है। अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो इलाज में भारी रकम खर्च हो जाती है। ऐसे में बहुत से लोग पहले से ही हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं, ताकि मुश्किल वक्त में जेब पर बोझ न पड़े। लेकिन हर किसी के पास हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए पैसे नहीं होते। ऐसे लोगों के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की है, जिसके तहत हर जरूरतमंद परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिल सकता है।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

इन दो चर्चित चेहरों समेत 4 हस्तियां राज्यसभा के लिए नामित, देखें सभी नाम

इलाज से पहले इन बातों का रखें ध्यान?

आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:

कार्ड एक्टिव होना जरूरी: इलाज से पहले सुनिश्चित करें कि आपका आयुष्मान कार्ड एक्टिव है। बिना एक्टिव कार्ड के फायदा नहीं मिलेगा।

हॉस्पिटल: इलाज से पहले यह पक्का कर लें कि अस्पताल आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड है या नहीं।

बीमारी पैकेज में है या नहीं: जिस बीमारी का इलाज करवाना है, वह आयुष्मान पैकेज में शामिल है या नहीं इसकी जानकारी जरुर कर लें। इसके लिए आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी आयुष्मान मित्र से जानकारी ले सकते हैं।

एक व्यक्ति कितनी बार करवा सकता है इलाज?

Ayushman Card Free Limit आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपये की लिमिट पूरी फैमिली के लिए होती है, किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं। उदाहरण के तौर पर अगर परिवार में चार सदस्य हैं तो चारों मिलकर 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
सबसे अहम बात यह है कि एक व्यक्ति कितनी बार भी इलाज करवा सकता है, इसके लिए कोई सीमा तय नहीं है। बस शर्त इतनी है कि परिवार का कुल खर्च सालाना 5 लाख रुपये से ज्यादा न हो। अगर लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर मुफ्त इलाज संभव नहीं होता।

Bihar Voter लिस्ट 2025 में ऐसे Check करें अपना नाम, मोबाइल से करें Download

मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

आप अपना आयुष्मान भारत कार्ड अपने मोबाइल से बहुत आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए आप आधिकारिक PMJAY वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं या फिर आयुष्मान भारत ऐप का इस्तेमाल करें। यहां आपको आधार नंबर या परिवार आईडी से लॉगिन करना होगा, उसके बाद जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। जैसे ही वेरिफिकेशन पूरा होगा, आप अपना आयुष्मान कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। अगर आप भी इसके पात्र हैं तो नियमों को अच्छी तरह समझकर ही योजना का पूरा लाभ उठाएं साथ ही और जरूरत पड़ने पर बिना किसी डर के अस्पताल में इलाज करवाएं।

RailOne App से ट्रेन की इन Ticket Booking पर मिलेगी इतनी छूट! देखें डिटेल्स


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 13, 2025, 12:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News