Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण आज, समय, कहां और कैसे देखें इस साल का पहला उपच्छाया लूनर एक्लिप्स?
Chandra Grahan 2023: इस साल पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जो कि पांच मई यानि आज लगेगा। वहीं, इसके बाद भी एक और चंद्रग्रहण होगा, जो कि 28 अक्टूबर को लगेगा। इस साल दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण लगेंगे। इसमें से एक सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को हाईब्रिड सूर्यग्रहण के रूप में लग गया है। अगला सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। हालांकि, इस बार लगने जा रहा चंद्रग्रहण खास चंद्रग्रहण है, जिसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जाता है। यह चंद्रग्रहण विशेष प्रकार की स्थिति में लगता है। इस लेख के माध्यम से हम इस साल के खास चंद्रग्रहण के बारे में जानेंगे।
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण एक प्रकार की खगोलीय घटना है, जिससे चंद्रमा का अलग और भव्य रूप देखने को मिलता है। ग्रहण के दौरान हमें हमारे सौर मंडल की कार्यप्रणाली और आकाशीय पिंडों की गतियों के बारे में अधिक जानने को मिलता है। इस कड़ी में इस साल यानि 2023 का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है, जो कि एक पेनुमब्रल ग्रहण होगा यानि एक उपच्छाया चंद्रग्रहण। यह चंद्रग्रहण 5 मई यानि आज बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ेगा। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम चंद्रग्रहण के बारे में जानेंगे।
क्या है उपच्छाया चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)
चंद्रग्रहण तीन प्रकार का होता है, जो कि कुल चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण है। पेनुमब्रल चंद्रग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है। जब चंद्रमा पृथ्वी के बाहरी क्षेत्र में बनने वाली पतली छाया या पेनम्ब्रा से गुजरती है, एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होता है। आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा का डायमीटर सामान्य से केवल 0.1% बड़ा होगा, क्योंकि यह Perigee से 5.5 दिन पहले होता है और नग्न आंखों से दिखाई देता है।
Read - Lunar Eclipse 2023
कब देखें पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण 2023 ?
आज यानि 5 मई को पहला चंद्रग्रहण होगा। Timeanddate.com के अनुसार, पेनुमब्रल ग्रहण 5 मई को 10:11 पूर्वाह्न EST (15:11 GMT) पर शुरू होगा, जो दोपहर 12:22 बजे अधिकतम होगा और 14:31 EST (19:31 GMT) समाप्त होगा। लोग 5 मई को रात 8:44 PM IST पर खगोलीय घटना को देख सकते हैं, जो कि देर रात 1:00 AM IST पर समाप्त होगी। यानि, ग्रहण कुल 4 घंटे 18 मिनट तक रहेगा।
कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2023 ?
टाइम एंड डेट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ क्षेत्रों से दिखाई देगा। वहीं, भारत में भी इस घटना को देखा जा सकेगा।

कैसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण 2023?
पृथ्वी की छाया का केंद्र Umbra, बाहरी छाया, पेनम्ब्रा की तुलना में काफी काली होगी। इसलिए, एक पूर्ण चांद से उपच्छाया वाले चंद्र ग्रहण को अलग करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए टेलीस्कोप जैसे किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, दूरबीन या एक छोटी दूरबीन से इसे देखा जा सकता है। हालांकि, दूरबीन के साथ पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण की शुरुआत और अंत देखना मुश्किल है।
2023 में कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण ?
2023 में दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। इस साल कुल चार ग्रहण पड़ेंगे, जिनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। पहला सूर्य ग्रहण, एक संकर सूर्य ग्रहण, 20 अप्रैल को हुआ था। 14 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, जो वलयाकार होगा। 5 मई यानि आज उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो साल का पहला होगा। यह चंद्रग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा, जो कि देर रात 1 बजकर एक 1 मिनट तक चलेगा। इस ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकता है। इसे यूट्यूब पर विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, अगला चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो साल का आखिरी ग्रहण होगा।
China में क्या थी परंपरा
आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के दौरान चीन में कुछ जगहों पर घंटी बजाने की परंपरा थी, जिससे जानवरों को ग्रहण के दौरान बचाया जा सके। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के समय कुछ समय तक चीनी नौसेना भी आर्टिलरी का इस्तेमाल करती थी। कुछ शोधार्थियों का यह भी कहना है कि इस दौरान चांद और धरती के बीच की दूरी 3 लाख 80 हजार किलोमीटर होगी। वहीं, सुपरमून के दौरान यह दूरी 20 हजार किलोमीटर कम हो जाती है, जिससे चांद और बड़ा दिखता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.