उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है।
इसमें सहयोग यहां के जिलों का रहता है, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को कुश्ती का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड हैं। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त यहां 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड व 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। इस शहर को स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है कुश्ती का शहर
उत्तर प्रदेश में कुश्ती के शहर की बात करें, तो बरेली शहर को कुश्ती का शहर भी कहा जाता है। कुछ जगहों पर इसे कुश्ती नगरी के रूप में भी पहचान मिली हुई है।
क्यों कहा जाता है कुश्ती का शहर
बरेली में पहलवानों की ट्रेनिंग के लिए बहुत से अकादमी और अखाड़े मौजूद हैं। ऐसे में यहां पहलवानों की संख्या भी अधिक है। यहां के पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कई पदक जीते हैं।
यूपी में कुश्ती के लिए प्रसिद्ध जिले
उत्तर प्रदेश में बरेली के अलावा अन्य कई जिले भी कुश्ती के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में मेरठ का रुस्तम-ए-जमां दारा सिंह स्टेडियम पहलवानों की फैक्ट्री के रूप में भी जाना जाता है।
क्योंकि, यहां बड़ी संख्या में पहलवानों को तैयार किया जाता है। वहीं, कानपुर का भी कुश्ती से पुराना नाता है, जो कि यहां की संस्कृति में शामिल है। इसके अतिरिक्त, यूपी का अमरोहा भी कुश्ती के लिए प्रसिद्ध है। पहले नोएडा भी कुश्ती का गढ़ कहा जाता था, लेकिन बाद में यहां शहरीकरण होने से स्थिति में परिवर्तन हुआ।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation