दुनिया का अनोखा झरना, जो साल में कुछ मिनटों के लिए बदलता है अपना रंग

Feb 20, 2023, 16:50 IST

दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां एक ऐसा झरना मौजूद है, जो कुछ मिनटों के लिए अपना रंग बदल लेता है। इस झरने को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग जुटते हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर कहां है यह झरना और क्यों बदलता है रंग।

रंग बदलने वाला झरना
रंग बदलने वाला झरना

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अजीबो-गरीब चीजें मौजूद हैं। वहीं, कई बार प्रकृति अपने अद्भुत मिश्रण से लोगों को हैरानी कर देती है। इस दुनिया में मौजूद अद्भुत चीजों की वजह से कुदरत भी अपनी ताकत का अहसास कराती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ मिनटों के लिए अपना रंग बदल लेता है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। कहां है यह झरना और क्यों बदलता है रंग, यह सब जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

 

यहां मौजूद है यह झरना

दुनिया का यह अनोखा झरना अमेरिका के योशोमाइट नेशनल पार्क में है, जो कि Horsetail Falls के नाम से जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 2030 मीटर है। 

 

इसलिए बदलता है रंग 

दरअसल, इस झरने से पानी गिरता है, साल में एक समय ऐसा होता है, जब सूरज की दिशा ठीक झरने के सामने होती है। ऐसे में जब सूरज की किरणें झरने पर पड़ती हैं, तो यह ऐसा प्रतीत होता है कि मानों जैसे झरने से आग बरस रही है।

 

कुछ मिनट के लिए रहता है नजारा 

इस झरने का बदलने वाला रंग लंबे समय तक नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ मिनटों के लिए रहता है। ऐसे में इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर पहुंचते हैं। वहीं, यहां पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या भी लाखों में होती है। 

 

इस माह में बदलता है रंग 

दरअसल, पूरे साल इस झरने के आसपास बर्फ जमा रहती है। हालांकि, एक समय ऐसा भी आता है, जब बर्फ पिघलती है। ऐसे में यहां फरवरी के माह में यह झरना बहता है और सामान्यौतर पर 16 से 23 फरवरी के बीच इस झरने का बदलता हुआ रंग देखा जा सकता है। हालांकि, इस नजारे को देखने के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल होनी चाहिए, जिसके तहत धूप इतनी तेज होनी चाहिए कि इस झरने की बर्फ पिघलकर पानी के रूप में बह सके।  



1973 में ली गई थी पहली तस्वीर

इस झरने की पहली तस्वीर सन् 1973 में ली गई थी। उस समय गैलेन रोवेल ने इसकी तस्वीर को खींचा था। हालांकि, समय के साथ-साथ लोगों तक इसकी जानकारी पहुंची और अब यहां लाखों की संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यहां सिर्फ फरवरी के माह में ही बर्फ पिघलना शुरू होती है, जिसके बाद यह नजार देखा जा सकता है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस तरह की अन्य और अद्भुत जानकारी जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः देश की ऐसी जगह जहां Google और Coffee होते हैं इंसानों के नाम

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News