दुनिया में यदि कुल देशों की बात की जाए, तो यह 200 से अधिक हैं। वहीं, इनमें से केवल 195 देश ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जो कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। इनमें कुछ देश सबसे ठंडे देश कहलाते हैं, तो कुछ देश सबसे गर्म देशों में शामिल हैं।
हालांकि, इनके सबके अलावा एक ऐसा देश भी है, जो कि धरती के केंद्र पर पड़ता है। क्या आपको इस संबंध में जानकारी है।
यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से अक्सर धरती पर अलग-अलग दिशाओं में दूरी मापी जाती है। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
धरती के केंद्र पर है यह देश
धरती के केंद्र पर मौजूद देश घाना(Ghana) है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वास्तविक तौर पर देखें, तो धरती का केंद्र जीरो ड्रिगी उत्तर और जीरो डिग्री पूर्व है।
ऐसे में यहां पर कोई देश नहीं है। लेकिन, घाना जिस जगह पर स्थित है, वह स्थान वैज्ञानिकों द्वारा काल्पनिक स्थान के रूप में इस्तेमाल होता है। यह पृथ्वी के सेंटर के नजदीक अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित एक देश है।
सेंटर से कितना दूर है देश
यह देश पृथ्वी के सेंटर से करीब 380 मील की दूरी पर स्थित है। ऐसे में इस देश का इस्तेमाल लैंडमार्क के तौर पर किया जाता है। यानि जब भी पृथ्वी के केंद्र से किसी स्थान की दूरी मापनी होती है, तो उसे घाना से नापा जाता है।
यह है दूसरा सबसे नजदीकी प्वाइंट
घाना के अलावा पृथ्वी के केंद्र से दूसरा सबसे नजदीकी प्वाइंट गैबॉन है, जो कि यहां से सिर्फ 380 मील दूर है। आपको यह भी बता दें कि धरती के मध्य को लेकर कई दावे भी रहे हैं। इन्हीं दावों में शामिल है क्वेटा शहर से 16 किलोमीटर दूर मीडिल ऑफ द अर्थ, जहां एक पीले रंग की बड़ी लकीर खींच गई है।
इस लकीर के साथ फोटो खींचवाने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। कुछ शोधार्थियों का यह भी कहना है कि मध्य रेखा यहां से 240 मीटर उत्तर में है। इसके अलावा एक जगह कयाम्बे में भी एक बड़ा गोल बिंदु है, जो कि पृथ्वी का मध्य माना जाता है।
स्थानीय लोगों का यह मानना है कि यह पृथ्वी का केंद्र है, जहां से धरती उत्तर से दक्षिण की ओर घूम रही है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आपको भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघर के बारे में पता है। यदि नहीं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
पढ़ेंः कौन-सा है भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation