Gold और Rose Gold में क्या होता है अंतर, जानें
धरती पर विभिन्न प्रकार की धातु मौजूद हैं, जिसमें सबसे मूल्यवान धातुओं में सोना आता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि सोना भी अलग-अलग प्रकार का होता है। इसी में एक प्रकार है गोल्ड और रोज गोल्ड। इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताएंगे।
ब्राहांड में जब पृथ्वी की उत्पत्ति हुई, तब बहुत से खनिज और धातुओं की भी उत्पत्ति हुई। धरती के अंदर मौजूद कई धातु और खनिज हमेशा से ही मूल्यवान रहे हैं। इसी में शामिल है गोल्ड, जो कि बहुत ही मूल्यवान वस्तु है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अधिक मांग रहती है। वहीं, इससे मिलता-जुलता एक गोल्ड रोज भी होता है। क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि नहीं, तो हम इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होता है गोल्ड
गोल्ड एक पीले रंग की मूल्यवान धातु है। यह एक भारी धातु होती है, जिसमें चपटे होने की क्षमता होती है। ऐसे में इस धातु को किसी भी प्रकार का आकार दिया जा सकता है। वहीं, यह धातु बिजली के लिए एक अच्छे संचालक का काम करती है।
40,000 बीसी से हो रहा इस्तेमाल
गोल्ड का इतिहास बहुत पुराना है। इतिहास को देखें तो यह 40,000 बीसी से प्रयोग में लाया जा रहा है। यह इंसानों द्वारा इस्तेमाल की गई सबसे पहली धातुओं में से एक है। वहीं, इस धातु को इसके प्राकृतिक रूप में इस्तेमाल करने के बजाय आभूषण और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया गया था। इस धातु का उपयोग लीडिया में 700 बीसी में सिक्के बनाने के लिए किया गया था।
कैरट में मापी जाती है शुद्धता
गोल्ड की शुद्धता का पता लगाने के लिए कैरट का इस्तेमाल किया जाता है। गोल्ड की अधिकतम शुद्धता 24 कैरट होती है। वहीं, सोने में मिलावट होने पर इसकी शुद्धता कम हो जाती है।
क्या होता है रोज गोल्ड
रोज गोल्ड पूरी तरह से शुद्ध गोल्ड नहीं होता है, बल्कि यह मिश्रित गोल्ड होता है। मिश्रण करने पर इसका रंग भी बदलकर गुलाबी हो जाता है। यही वजह है कि इसे रोज गोल्ड कहा जाता है। मिश्रण के लिए इसमें अन्य धातुओं को एक अनुपात में मिलाया जाता है, जिससे रोज गोल्ड तैयार होता है।
इस तरह से बनता है रोड गोल्ड
रोज गोल्ड बनाने के लिए शुद्ध गोल्ड में 75 फीसदी गोल्ड, 22.5 फीसदी कॉपर और 2.75 फीसदी सिल्वर होता है, जिसके बाद 18 कैरट का रोज गोल्ड तैयार होता है। आपको यह भी बता दें कि रोज गोल्ड के कैरट की वैल्यू, इसमें मिक्स होने वाले धातुओं के अनुपात पर निर्भर करती है। एक 14 कैरट के गोल्ड में 58.8 फीसदी गोल्ड और 41 फीसदी कॉपर और सिल्वर होता है।
गोल्ड और रोज गोल्ड में प्रमुख अंतर
-गोल्ड पूरी तरह से चमकीला और पीले रंग का होता है, जबकि रोज गोल्ड शुद्ध गोल्ड और कॉपर को मिश्रित कर बनाया जाता है।
-रोज गोल्ड आमतौर पर गोल्ड की तुलना में मजबूत होता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.