उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे कम पढे़-लिखे पुरुष, जानें

Jul 2, 2024, 19:31 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। बीते वर्षों में राज्य में शिक्षा का उजियारा फैला है। इस कड़ी में हमें अलग-अलग जिलों में साक्षरता की अलग-अलग दर देखने को मिलती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम पढ़े-लिखे पुरुष हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में सबसे कम पढ़े-लिखे पुरुष वाला जिला
उत्तर प्रदेश में सबसे कम पढ़े-लिखे पुरुष वाला जिला

भारत के उत्तर में जब भी विविध संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के साथ-साथ अनूठी परंपराओं की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से भी लिया जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य के साथ-साथ जनसंख्या वाला राज्य भी है।

साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। यही वजह है कि भारतीय राजनीति, समाज और आर्थिक क्षेत्र में इस राज्य का महत्त्व और भी बढ़ जाता है।

बीते कुछ वर्षों में राज्य में शिक्षा का उजियारा फैल रहा है और बच्चे स्कूलों का रूख कर रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आज भी कुछ जिले ऐसे हैं, जो कि राज्य में शिक्षा के मामले में पिछड़े हुए हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम पढ़े-लिखे पुरुष हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। इसके अतिरिक्त यहां कुल 351 तहसील, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 822 सामुदायिक विकास खंड और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

यूपी के सबसे बडे़ जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।  उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध मेंढक मंदिर लखीमपुर खीरी जिले में है। वहीं, हापुड़ जिले को हम पहले हरिपुर नाम से जानते थे, जो कि 2011 में गाजियाबाद जिले से अलग होकर बना था।  

उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता दर

उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में यहां की साक्षरता दर 67.68 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की साक्षरता दर 77.3 और महिलाओं की साक्षरता दर 57.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 

यूपी का सबसे कम पढ़े-लिखे पुरुष वाला जिला

यूपी में सबसे कम पढ़े-लिखे पुरुष वाले जिले की बात करें, तो यह श्रावस्ती जिला है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर 57.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे अधिक पढ़े-लिखे पुरुष, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News