उत्तर प्रदेश के कितने जिले बिहार से साझा करते हैं सीमा, जानें

उत्तर प्रदेश भारत का विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के अलग-अलग जिलों की अपनी-अपनी विशेषता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। इस कड़ी में राज्य के अलग-अलग जिले हैं, जो अलग-अलग राज्यों के साथ सीमा साझा करते हैं। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि बिहार के साथ सीमा साझा करने वाले यूपी के कौन-से जिले हैं। 

Jun 18, 2024, 12:12 IST
बिहार से सीमा साझा करने वाले यूपी के जिले
बिहार से सीमा साझा करने वाले यूपी के जिले

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही यह देश का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है।

भारत का यह राज्य अपने आंचल में समृद्ध इतिहास समेटे हुए विविध संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का घर भी है। यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले बिहार के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले 

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं, जो कि कुल चार संभागों में आते हैं। इसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश है। कुछ किताबों में रूहेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है, जिसमें बरेली जिला आता है। इसके अतिरिक्त यहां 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से लगती है सीमा

उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ शामिल है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली शामिल है।

बिहार से सीमा साझा करने वाले जिले

उत्तर प्रदेश के कुल सात जिले बिहार के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं, जिसमें सोनभद्र, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, चंदौली और महाराजगंज शामिल है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News