उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य देश के 7.33 फीसदी हिस्से पर है। यह राज्य न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यह अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध है।
यह राज्य पूरे देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषताएं हैं, जो कि इसे देश-दुनिया में विशेष पहचान दिलाने में सहयोग करते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम भारत की ऊर्जा की राजधानी के रूप में भी जानते हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये जिल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जो कि मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और बुंदेलखंड हैं। हालांकि, कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है। यहां कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 826 सामुदायिक विकास खंड, 437 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। सबसे उत्तरी जिले की बात करें, तो यह सहारनपुर है। इसके अतिरिक्त सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
कौन-सा जिला है भारत की ऊर्जा की राजधानी
भारत में ऊर्जा की राजधानी की बात करें, तो यह यूपी का सोनभद्र जिला है। दरअसल, यह जिला खनिज रूप से समृद्ध जिला है। यह एक औद्योगिक जिला है, जहां बॉक्साइट, चूना पत्थर और कोयले के साथ-साथ सोना भी मिलता है। ऐसे में भरपूर मात्रा में खनिज मिलने से इसे हम ऊर्जा की राजधानी के रूप में भी जानते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation