किस शहर को बोला जाता है ‘उत्तर भारत का फलों का कटोरा’, जानें
भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इन शहरों की अपनी विशेषता है, जिनमें भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक व अन्य कारण शामिल हैं। इस कड़ी में भारत के उत्तर में स्थित एक ऐसा शहर भी है, जिसे उत्तर भारत का फलों का कटोरा कहा जाता है।
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें कुल 813 जिले हैं, जो कि अलग-अलग शहरों में मौजूद हैं। भारत के शहर अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं, जिनमें भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक कारण शामिल हैं।
इस कड़ी में यहां भारत के उत्तर में हमें एक ऐसा शहर देखने को मिलता है, जिसे उत्तर भारत का फलों का कटोरा भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और क्या है इसकी विशेषता, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत में कुल कितने शहर हैं
भारत में कुल शहरों को लेकर आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 4 हजार शहर हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलुरू जैसे बड़े शहरों से लेकर छोटे शहर तक शामिल हैं।
किस शहर को कहा जाता है उत्तर भारत का फलों का कटोरा
अब सवाल है कि किस शहर को उत्तर भारत का फलों का कटोरा कहा जाता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मौजूद सहारनपुर शहर को हम उत्तर भारत के फलों के कटोरे के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है उत्तर भारत का फलों का कटोरा
अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर सहारनपुर को ही उत्तर भारत का फलों का कटोरा क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि यहां विभिन्न प्रकार के फलों की खेती होती है, जिसमें आम और अमरूद का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इसके अलावा, यहां संतरा भी प्रचुर मात्रा में उगाया जाता है और इस वजह से इसे संतरे का शहर भी कहा जाता है। संतरे के अलावा यहां काफी मात्रा में लीची का भी उत्पादन होता है।
क्यों होता है इतने फलों का उत्पादन
सहारनपुर की मिट्टी फलों की खेती के लिए अधिक उपजाऊ है। साथ ही, यहां जलवायु भी विभिन्न प्रकार के फलों के विकास के लिए अनुकूल है, जिससे यहां अच्छी गुणवत्ता वाले फलों का उप्तादन होता है, जिनकी मांग पूरे उत्तर भारत में रहती है। फलों की अच्छी गुणवत्ता के लिए स्थानीय किसान भी खेती में उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हैं, जिससे अच्छी किस्म के फलों का उत्पादन होता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़न के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत के किस जिले के नाम में आते हैं सिर्फ दो अक्षर, यहां जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.