GK Questions in Hindi: 26 जनवरी के बारे में कितना जानते हैं आप, यहां पढ़ें

GK Questions in Hindi: भारत के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण दिनों में 26 जनवरी भी शामिल है। इस दिन भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस लेख में गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ सवाल दिए गए हैं। इन सवालों को पढ़कर आप खुद को परख सकते हैं कि आप 26 जनवरी के बारे में कितना जानते हैं। 

Jan 17, 2025, 13:22 IST
26 जनवरी क्विज
26 जनवरी क्विज

GK Questions in Hindi: भारत इस बार अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में यह इस दिन हमें कर्त्वय पथ पर भारत की शक्ति, साहस और शौर्य का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 26 जनवरी की सुबह परेड का आयोजन होगा, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति को दिखाने के साथ-साथ भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और पराक्रम को भी दर्शाया जाएगा।

26 जनवरी के बारे में आपने खूब पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, इस लेख में आप खुद को परख सकते हैं कि आप इस दिन के बारे में कितना जातने हैं। 

प्रश्न 1: भारत का संविधान कब लागू हुआ था?

क) 26 जनवरी 1950   ख) 24 जनवरी, 1950

ग) 30 नवंबर, 1930     घ) 26 जनवरी, 1951

प्रश्न 2: भारत का संविधान बनाने में कितना समय लगा?

क) 2 साल, 11 महीने और 18 दिन   ख) 2 साल , 11 महीने और 17 दिन

ग) 2 साल, 11 महीने और 15 दिन    घ) 2 साल, 11 महीने  और 19 दिन

प्रश्न 3: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

क) डॉ. राजेंद्र प्रसाद      ख) डॉ. बी आर अंबेडकर

ग) नेताजी सुभाष चंद्र बोस    घ) डॉ. सर्वपल्लीराधाकृष्णनन

प्रश्न 4: भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष कौन थे?

क) डॉ. भीमराव अंबेडकर    ख) नेताजी सुभाष चंद्र बोस

ग) महात्मा गांधी                  घ) गोपालकृष्ण गोखले

प्रश्न 5: गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कहां आयोजित होता है?

क) दिल्ली के कर्तव्य पथ पर (पहले राजपथ)   ख) शांतिपथ

 ग) शौर्यपथ         घ) वीरपथ

प्रश्न 6: भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?

क) 22 भाग           ख) 21 भाग

ग) 23 भाग           घ) 19 भाग

 

प्रश्न 7: भारतीय संविधान में कितने मूल अधिकार शामिल हैं?

क) 6 मूल अधिकार    ख) 8 मूल अधिकार

ग) 12 मूल अधिकार   घ)16 मूल अधिकार

प्रश्न 8: "जन गण मन" को भारत का राष्ट्रगान कब घोषित किया गया?

क) 24 जनवरी 1950    ख) 24 जनवरी, 1930

ग)  24 जनवरी, 1949    घ) 15 अगस्त, 1947

प्रश्न 9: भारत में पहला गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था?

क) 26 जनवरी 1950     ख) 26 जनवरी, 1949

ग) 26 जनवरी, 1930      घ) 26 जनवरी, 1951

 

प्रश्न 10: "वन्दे मातरम्" किसने लिखा था?

क) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय  ख) बंकिम चंद्र चटर्जी

ख) रबिंद्र नाथ टैगोर           घ) सत्येंद्र नाथ टैगोर

प्रश्न 11: संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

क) 9 दिसंबर 1946        ख) 11 दिसंबर, 1946

ग) 9 दिसंबर, 1947         घ) 16 दिसंबर, 1947

 

प्रश्न 12: भारत में गणतंत्र दिवस का तात्पर्य क्या है?

क) यह दिन भारत के संविधान के लागू होने और एक गणराज्य बनने का प्रतीक है।

ख) देश में सिर्फ मौलिक कर्तव्यों को लागू करने का दिन है

ग) संविधान से जुड़ी समिति बनने का दिन है

घ) संविधान का ड्राफ्ट बनाने का दिन है

 

—-------------------------------

उत्तर

1- 26 जनवरी, 1950

2- 2 साल, 11 महीने और 18 दिन

3- डॉ. राजेंद्र प्रसाद

4-डॉ. अंबेडकर

5- दिल्ली के कर्तव्य पथ पर

6- 22 भाग

7-6 मूल अधिकार

8- 24 जनवरी, 1950

9- 26 जनवरी, 1950

10- बंकिम चंद्र चटर्जी

11- 9 दिसंबर, 1946

12-यह दिन भारत के संविधान के लागू होने और एक गणराज्य बनने का प्रतीक है।

 

पढ़ेंः Republic Day 2025: परेड का समय, टिकट कैसे खरीदें, निकटतम मेट्रो और अन्य विवरण यहां देखें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News