इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. हिन्दू धर्म के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) वैदिक युग में, धार्मिक यज्ञ तथा बलिदान कार्य खुले आकाश के नीचे संपादित किए जाते थे|
(ii) उपनिषदों के अनुसार, वानप्रस्थ किसी व्यक्ति के जीवन का अंतिम चरण है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. A
2. जीवन की निम्नलिखित अवस्थाओं पर विचार करें:
(i) गृहस्थ
(ii) ब्रह्मचर्य
(iii) वानप्रस्थ
(iv) सन्यास
इनका एक व्यक्ति के जीवन में क्रम क्या होता है?
A. (i)-(ii)-(iii)-(iv)
B. (ii)-(i)-(iii)-(iv)
C. (ii)-(i)-(iv)-(iii)
D. (iii)-(ii)-(i)-(iv)
Ans. B
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) उत्तर भारत में शैव मत के समर्थक नयनार कहलाते हैं|
(ii) दक्षिण भारत के वैष्णवों को अलवार कहा जाता है|
उपरोक्त में से सत्य कथन कौन-सा/से है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
4. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन ब्रह्म समाज के विषय में सत्य है/हैं?
(i) यह मूर्तिपूजा विरोधी है|
(ii) इसने धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या के लिए पुरोहित वर्ग की आवश्यकता को नकारा|
(iii) इसने वेदों के अकाट्य होने के सिद्धांत को लोकप्रियता प्रदान की|
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A. केवल (i)
B. (i) और (ii)
C. केवल (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
Ans. B
5. जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में शामिल नहीं हैं?
A. अभिनन्दन
B. शान्ति
C. आनंद
D. पार्श्व
Ans. C
6. जैन धर्म के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) दिगम्बरों का मानना है कि महिलाएं भी तीर्थंकर बन सकती हैं|
(ii) श्वेताम्बर सन्यासी अपने पथ से कीड़े-मकोड़ों को हटाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करते थे|
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
7. निम्नलिखित सिद्धांतों पर विचार करें:
(i) अहिंसा
(ii) सत्य
(iii) अस्तेय
(iv) अपरिग्रह
(v) ब्रह्मचर्य
उपरोक्त में से किनका पालन जैन धर्म में किया जाता है?
A. (i), (ii) और (iii)
B. (i) और (ii)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv) और (v)
Ans. D
8. बौद्ध धर्म के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) हीनयान पंथ बुद्ध की मूर्ति पूजा में विश्वास करता है|
(ii) महायान पंथ निर्वाण की बोधिसत्व अवधारणा का अनुसरण करता है|
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल (i)
B. केवल (ii)
C. (i) और (ii) दोनों
D. न तो (i) और न ही (ii)
Ans. B
9. निम्नलिखित में से कौन-सी बौद्ध धर्म के तीन मुख्य सारों में शामिल नहीं है?
A. विनय पिटक
B. सुत्त पिटक
C. त्रि-पिटक
D. अभिधम्म पिटक
Ans. C
10. अनेकान्तवाद निम्नलिखित में से किस धर्म का मूल सिद्धांत तथा दर्शन है?
A. बौद्ध धर्म
B. जैन धर्म
C. सिख धर्म
D. वैष्णव धर्म
Ans. B
Comments
All Comments (0)
Join the conversation