This is an archived article last updated on May 29, 2020. The information may be outdated.

भारत में भौगोलिक संकेत (GI) टैग: GK प्रश्न और उत्तर

Last Updated: May 29, 2020, 20:44 IST

एक भौगोलिक संकेत (GI) एक नाम या संकेत है जिसका उपयोग कृषि, मशीनरी उत्पादों और मिठाई आदि जैसे कुछ उत्पादों पर किया जाता है. यह किसी एक विशिष्ट भौगोलिक स्थान  (जैसे, क्षेत्र, या देश या एक शहर) में उत्पन्न होने वाली या बनने वाली वस्तु को दिया जाता है. हमने भारत में भौगोलिक संकेत (GI) टैग पर सामान्य ज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों और उत्तरों का एक सेट प्रकाशित किया है.

GK Questions and Answers on Geographical Indications (GI) Tags
GK Questions and Answers on Geographical Indications (GI) Tags

भारत में भौगोलिक संकेत (GI) टैग पर 10 महत्वपूर्ण जीके प्रश्नों और उत्तरों का यह सेट UPSC/PSC/SSC/CDS आदि परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

1. भौगोलिक संकेत टैग पाने वाला पहला भारतीय उत्पाद कौन सा था?
(a) अरनमुला कन्नादी
(b) दार्जिलिंग चाय
(c) कतरनी राइस
(d) मधुबनी पेंटिंग
उत्तर:  b
स्पष्टीकरण: - दार्जिलिंग चाय पहला भारतीय उत्पाद था जिसे 2004 में भौगोलिक संकेत टैग मिला था. यह पश्चिम बंगाल के नाम से रजिस्टर्ड है.

2. GI टैग अब तक कितने उत्पादों को मिला है?
(a) 361
(b) 729
(c) 624
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: - a
स्पष्टीकरण:- अब तक 361 उत्पादों को जीआई टैग जारी किया गया है. जीआई टैग का नवीनतम प्राप्तकर्ता कश्मीरी केसर है.

3. भौगोलिक संकेत (GI) टैग किस एक्ट के अनुसार दिया जाता है?
(a) भारतीय कॉपीराइट अधिनियम, 1957 एक्ट
(b) नया डिजाइन अधिनियम 2०००
(c) पेटेंट एक्ट, 1970
(d) भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) एक्ट, 1999
उत्तर: - d
स्पष्टीकरण:- भौगोलिक संकेत (GI) टैग भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 के अनुसार दिया जाता है. यह भारत में भौगोलिक संकेतों के संरक्षण के लिए भारत की संसद का एक एक्ट है. यह 2003 से लागू हुआ था.

4. भारत में जीआई टैग कौन जारी करता है?
(a) भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री
(b) भारत का पेटेंट प्राधिकरण
(c) विश्व व्यापार संगठन
(d) वित्त मंत्रालय, सरकार भारत की
उत्तर: -a
स्पष्टीकरण: - यह टैग भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री द्वारा दिया जाता है जो कि उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत आता है.

5. निम्नलिखित में से कौन सही ढंग से मेल नहीं खाता है?
(a) चक-हाओ (काला चावल): मणिपुर
(b) बंदर लड्डू: आंध्र प्रदेश
(c) अरनमुला कन्नादी: आंध्र प्रदेश
(d) बर्धमान सीताभोग: पश्चिम बंगाल
उत्तर: - c
स्पष्टीकरण: - भारत में दूसरा जीआई टैग अरनमुला कन्नादी (हस्तशिल्प) को दिया गया था जो कि एक दर्पण होता है और केरल में बनाया गया है.

6. निम्नलिखित में से कौन सही ढंग से मेल खाता है?
(a) तेजपुर लीची: नागालैंड
(b) पाटन पटोला: गुजरात
(c) भालिया गेहूं: पश्चिम बंगाल
(d) बोमकाई साड़ी और कपड़े: आंध्र प्रदेश
उत्तर: b
स्पष्टीकरण:- ‘पटोला’ एक डबल इकत बुनी हुई साड़ी होती है, जिसे पाटन, गुजरात में बनाया जाता है. पटोला साड़ियाँ बहुत महंगी हैं क्योंकि ये साड़ियाँ  भारत में केवल राजशाही शासन के दौरान शाही और कुलीन परिवारों की महिलाओं द्वारा पहनीं जातीं थीं. आज भी भारत में बहुत कुलीन घरों की स्त्रियाँ इन्हें पहनतीं है.

7. निम्नलिखित में से कौन जीआई टैग पाने का लाभ है?
i.  यह उपभोक्ताओं को वांछित लक्षणों के गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त करने में मदद करता है.
ii. उत्पादों को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है.
iii. जीआई टैग किए गए माल के उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देता है.
(a) केवल i, ii
(b) केवल ii, iii
(c) केवल ii
(d) सभी i, ii, iii
उत्तर: - d
स्पष्टीकरण:- जिन उत्पादों को जीआई टैग दिया जाता है वे ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता का भरोसा देते हैं. इस कारण लोग अधिक मात्रा में इन उत्पादों को खरीदते हैं जिसके कारण इनके उत्पादकों को अधिक आय प्राप्त होती है.

8. 'पोकली' एक यूनिक सेलाइन चावल की किस्म है जिसकी खेती निम्नलिखित में से किस राज्य में की जाती है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) ओडिशा
(c) केरल
(d) कर्नाटक
उत्तर: - c
स्पष्टीकरण: - 'पोकली' एक यूनिक सेलाइन चावल की किस्म है जिसकी खेती केरल के त्रिशूर, एर्नाकुलम और अलाप्पुझा जिलों में पानी से भरे तटीय क्षेत्रों में की जाती है.यह खारे पानी में भी पैदा होने के कारण यूनिक कहा जाता है.

9. किस भारतीय राज्य में 'फेनी' शराब को पैदा किया जाता है?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) गोवा
(c) तमिलनाडु
(d) उत्तराखंड
उत्तर: b
स्पष्टीकरण: - फेनी (इसे फेनिम, या फेन्नो या फेनी भी कहा जाता है) विशेष रूप से गोवा और अन्य दक्षिणी भारतीय राज्यों में उत्पादित एक शराब है.
10. जीआई टैग की समय सीमा क्या होती है?
(a) 10 वर्ष
(b) 20 वर्ष
(c) 50 वर्ष
(d) असीमित समय के लिए
उत्तर: - a
स्पष्टीकरण: - एक जीआई दस साल की प्रारंभिक अवधि के लिए दिया जाता है, जिसे 10 साल बाद नवीनीकृत किया जाना चाहिए.

अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों की ग्लोबल रिपोर्ट्स 2020 पर सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: May 7, 2020, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News