This is an archived article last updated on Mar 8, 2018. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक

Last Updated: Mar 8, 2018, 22:49 IST

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO),"सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय" के अंतर्गत एक विभाग है जो कि 1950 से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) से सम्बंधित आंकड़े एकत्र और प्रकाशित करता है. इस लेख में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) से सम्बंधित 9 प्रश्नों को प्रकाशित किया जा रहा है.

GK quiz on Index of Industrial Production
GK quiz on Index of Industrial Production

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO),"सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय" के अंतर्गत एक विभाग है जो कि 1950 से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) से सम्बंधित आंकड़े एकत्र और प्रकाशित करता है. इस लेख में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) से सम्बंधित 9 प्रश्नों को प्रकाशित किया जा रहा है.

1. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अंतर्गत कितने सेक्टर्स से सम्बंधित आकंड़ों को मापा जाता है?

(a) 5

(b) 6

(c) 7

(d) 8

उत्तर d

व्याख्या: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अंतर्गत निम्न 8 क्षेत्रों के आंकड़ों को मापा जाता है. ये क्षेत्र हैं; 1. कोयला 2. कच्चा तेल 3.प्राकृतिक गैस 4.रिफाइनरी उत्पाद 5. उर्वरक 6. स्टील 7. सीमेंट 8. बिजली

2. वर्तमान में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) का आधार वर्ष क्या है?

(a) 2004-05

(b) 2011-12

(c) 2015-15

(d) 2001-02

उत्तर b

व्याख्या: भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (IIP) का आधार वर्ष बदलकर 2011-12 कर दिया है. इन दोनों के लिए पहले आधार वर्ष 2004-05 था. मई 2017 से औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक का आधार वर्ष 2011-12 है.

3. जिन क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक जारी किया जाता है उनमे से सबसे अधिक भार (weight) किस क्षेत्र का है?

(a) स्टील

(b) बिजली

(c) रिफाइनरी उत्पाद

(d) कोयला

उत्तर c

व्याख्या: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अंतर्गत निम्न 8 क्षेत्रों के आंकड़ों को मापा जाता है. इन सबका भार इस प्रकार है;

i. कोयला:  कुल भार 10.33% है.

ii. कच्चा तेल:  कुल भार 8.98% है.

iii. प्राकृतिक गैस:  कुल भार 6.88% है.

iv. रिफाइनरी उत्पाद:  कुल भार 28.04% है.

v. स्टील: कुल भार 17.92% है.

vi. सीमेंट:  कुल भार 5.37% है.

vii. उर्वरक:  कुल भार 2.63% है.

viii. बिजली: कुल भार 19.85% है.

4. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आकंड़ों को कौन प्रकाशित करता है?

(a) केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO)

(b) जनगणना विभाग

(c) राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ)

(d) उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर a

व्याख्या: केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO),"सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय" के अंतर्गत एक विभाग है जो कि 1950 से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) से सम्बंधित आंकड़े एकत्र और प्रकाशित करता है.

5. निम्न में से किस क्षेत्र के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की गणना नही की जाती है?

(a) कोयला

(b) रिफाइनरी उत्पाद

(c) कृषि

(d) स्टील

उत्तर c

व्याख्या: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की गणना में 8 सेक्टर्स के आंकड़ों को गिना जाता है जिनमे कृषि के अतिरिक्त अन्य तीनों सेक्टर्स शामिल हैं.

6. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के द्वारा सम्बंधित क्षेत्रों के भारित मध्य की गणना के लिए किस सूत्र का प्रयोग किया जाता है?

(a) कार्ल पियर्सन सूत्र

(b) स्पीयरमैन सूत्र

(c) लेसपियर्स सूत्र

(d) उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर c

व्याख्या: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के द्वारा सम्बंधित क्षेत्रों के भारित मध्य की गणना के लिए लेसपियर्स सूत्र का प्रयोग किया जाता है.

7.  औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की नयी सीरीज (2011-12) में विनिर्माण क्षेत्र में कितनी वस्तुओं को शामिल किया गया है?

(a) 456

(b) 809

(c) 520

(d) 397

उत्तर b

व्याख्या: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की नयी सीरीज (2011-12) में विनिर्माण क्षेत्र में 809 वस्तुओं को शामिल किया गया है. इससे पहले 2004-05 की सीरीज में 620 वस्तुएं विनिर्माण क्षेत्र में शामिल थीं.

8. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़े कब प्रकाशित किये जाते हैं?

(a) वार्षिक आधार पर

(b) हर तीन महीने में

(c) एक सप्ताह के अन्तराल पर

(d) एक माह के अन्तराल पर

उत्तर d

व्याख्या: भारत में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़े हर माह जारी किए जाते हैं. ये आंकड़े आधार वर्ष के मुकाबले उत्पादन में बढ़ोतरी या कमी का संकेत देते हैं.

9. भारत में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की गणना के लिए सबसे पहले किस वर्ष को आधार वर्ष माना गया था ?

(a) 1937

(b) 1951

(c) 1948

(d) 1985

उत्तर a

व्याख्या: भारत में सबसे पहले 1937 को आधार वर्ष मानते हुए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तैयार किया गया था.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर 500+ प्रशन

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Mar 8, 2018, 22:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News