भारत के इतिहासकारों और उनके ऐतिहासिक ग्रंथों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Mar 18, 2019, 15:24 IST

भारत का इतिहास और संस्‍कृति गतिशील है और यह मानव सभ्‍यता की शुरूआत तक जाती है। इस लेख में हमने भारत के इतिहासकारों और उनके ऐतिहासिक ग्रंथों पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the Historians of India and their Historical Texts HN
GK Questions and Answers on the Historians of India and their Historical Texts HN

भारत का इतिहास और संस्‍कृति गतिशील है और यह मानव सभ्‍यता की शुरूआत तक जाती है। इतिहास के अंतर्गत हम जिस विषय का अध्ययन करते हैं उसमें अब तक घटित घटनाओं या उससे संबंध रखनेवाली घटनाओं का कालक्रमानुसार वर्णन होता है।

1. निम्नलिखित में से किसने राजतरंगिणी लिखी थी?

A. कल्हण

B. जय सिंह

C. कलपक

D. युक्तदेव

Ans: A

Explanation: राजतरंगिणी कल्हण द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रन्थ है। जिसकी रचना 1148 से 1150 के बीच हुई। कश्मीर के इतिहास पर आधारित इस ग्रंथ की रचना में कल्हण ने ग्यारह अन्य ग्रंथों का सहयोग लिया था। इसलिए A सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से किस शासक के कार्यकाल में कल्हण ने राजतरंगिनी की रचना की थी?

A. आनंदपाल

B. जय सिंह

C. सूक्त सिंह

D. युक्तदेव

Ans: B

Explanation: कल्हण ने जय सिंह के शासनकाल में संस्कृत ग्रन्थ राजतरंगिनी की रचना की थी। इसलिए B सही विकल्प है।

3. किताब-उल-हिंद के लेखक कौन थे?

A. मिन्हाज-इ-सिराज

B. एन-उल-मुल्क मुल्तानी

C. जियाउद्दीन बरनी

D. अलबेरुनी

Ans: D

Explanation: किताब-उल-हिन्द अरबी में लिखी गई अल-बेरुनी की एक कृति है। इस किताब में धर्म और दर्शन ,त्योहारों ,खगोल-विज्ञान ,रीति-रिवाजों तथा प्रथाओं ,सामाजिक जीवन, भार-तौल तथा मापन-विधियों ,मूर्तिकला , कानून , मापतंत्र विज्ञान आदि विषयों का विवेचन किया गया है। इसलिए D सही विकल्प है।

4. निम्नलिखित का मिलान करे:

      इतिहासकार               किताब

A. अमीर ख़ुसरो आई           I. पदशाहनामा

B. अबुल फजल               II. आईना-ए-अकबरी

C. गुल बदन बेगम             III. हुमायूँ नामा

D. अब्दुल हमीद लाहौरी         IV. नूर सिपिहर

Code:

      a      b       c       d

A.   I      II       III     IV

B.   IV    III       II      I

C.   IV    II       III      I

D.   III    II        I      IV    

Ans: C

Explanation: सही मिलान नीचे दिए गए हैं:

अमीर ख़ुसरो आई- नूर सिपिहर       

अबुल फजल-आईना-ए-अकबरी

C. गुल बदन बेगम-हुमायूँ नामा

D. अब्दुल हमीद लाहौरी- पदशाहनामा

इसलिए, C सही विकल्प है।

5. Statement (A): राजतरंगिणी' का शाब्दिक अर्थ है - राजाओं की नदी

Reason (R): राजतरंगिणी शब्द का भावार्थ है - 'राजाओं का इतिहास या समय-प्रवाह'।

निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथन हैं जिनमें से एक कथन A है और दूसरा कारण R है। दिए गए चार विकल्पों में से अपना उत्तर चुनें:

A. यदि A और R सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है

B. यदि A और R सही हैं लेकिन R, A का सही विवरण नहीं है

C. A सत्य है लेकिन R गलत है

D. A गलत है और R सत्य है

Ans: A

Explanation: उपरोक्त कथन में A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। इसलिए A सही विकल्प है।

भारतीय दर्शनशास्त्र के विधर्मिक स्कूलों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. Statement (A): अमीर ख़ुसरो, हिन्दी खड़ी बोली के पहले लोकप्रिय कवि थे, जिन्होंने कई ग़ज़ल, ख़याल, कव्वाली, रुबाई और तराना आदि की रचनाएँ की थीं।

Reason (R): उन्होंने कई ग़ज़ल, ख़याल, कव्वाली, रुबाई और तराना आदि की रचनाएँ की थीं।

निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथन हैं जिनमें से एक कथन A है और दूसरा कारण R है। दिए गए चार विकल्पों में से अपना उत्तर चुनें:

A. यदि A और R सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है

B. यदि A और R सही हैं लेकिन R, A का सही विवरण नहीं है

C. A सत्य है लेकिन R गलत है

D. A गलत है और R सत्य है

Ans: A

Explanation: उपरोक्त कथन में A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। इसलिए A सही विकल्प है।

8. Statement (A): 1289 ई. में अमीर खुसरो ने कुरान-हम-सादीन नमक किताब की रचना की थी।

Reason (R): चिश्तिया सूफ़ी सम्प्रदाय के महान् सूफ़ी साधक एवं संत हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया उर्फ़ सुल्तानुल मशायख के भक्त अथवा मुरीद थे।

निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथन हैं जिनमें से एक कथन A है और दूसरा कारण R है। दिए गए चार विकल्पों में से अपना उत्तर चुनें:

A. यदि A और R सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है

B. यदि A और R सही हैं लेकिन R, A का सही विवरण नहीं है

C. A सत्य है लेकिन R गलत है

D. A गलत है और R सत्य है

Ans: B

Explanation: उपरोक्त कथन में A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। इसलिए B सही विकल्प है।

8. Statement (A):  तबकात-ए-अकबरी मुग़ल बादशाह अकबर के काल का आधिकारिक इतिहास ग्रंथ है।

Reason (R): मुग़ल दरबारी और इतिहासकार निज़ामुद्दीन अहमद ने इस ग्रंथ को फ़ारसी में लिखा था।

निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथन हैं जिनमें से एक कथन A है और दूसरा कारण R है। दिए गए चार विकल्पों में से अपना उत्तर चुनें:

A. यदि A और R सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है

B. यदि A और R सही हैं लेकिन R, A का सही विवरण नहीं है

C. A सत्य है लेकिन R गलत है

D. A गलत है और R सत्य है

Ans: A

Explanation: उपरोक्त कथन में A और R दोनों सही हैं परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। इसलिए B सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में किस किताब को 'तारीख़ निज़ामी' भी कहते हैं?

A. किताबुल अहदीश

B. मुन्तखब-उल-लुबाब

C. तुजिक-ए-जहाँगीरी

D. तबकात-ए-अकबरी

Ans: D

Explanation: तबकात अकबरी' को 'तारीख़ निज़ामी' भी कहते हैं। इसे इतिहासकार निज़ामुद्दीन अहमद ने ग्रंथ को फ़ारसी में लिखा था। इसलिए D सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक अमीर खुसरु द्वारा नहीं लिखी गई है?

A. नूर सिपिहार

B. तबकात-ए-अकबरी

C. आशिक

D. मीफ्ताह-उल फुतुह

Ans: B

Explanation: दिल्ली सल्तनतकालीन अन्य लेखकों में अमीर खुसरो का नाम सर्वाधिक उल्लेखनीय है। जबकि सही अर्थों में वह इतिहासकार नहीं था। तबकात-ए-अकबरी मुग़ल बादशाह अकबर के काल का आधिकारिक इतिहास ग्रंथ है। मुग़ल दरबारी और इतिहासकार निज़ामुद्दीन अहमद ने इस ग्रंथ को फ़ारसी में लिखा था। इसलिए B सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक अमीर खुसरु द्वारा नहीं लिखी गई थी?

A. नूर सिपिहार

B. तबकात-ए-अकबरी

C. सकिअना

D. मीफ्ताह-उल फुतुह

Ans: B

Explanation: दिल्ली सल्तनतकालीन अन्य लेखकों में अमीर खुसरो का नाम सर्वाधिक उल्लेखनीय है। जबकि सही अर्थों में वह इतिहासकार नहीं था। तबकात-ए-अकबरी मुग़ल बादशाह अकबर के काल का आधिकारिक इतिहास ग्रंथ है। मुग़ल दरबारी और इतिहासकार निज़ामुद्दीन अहमद ने इस ग्रंथ को फ़ारसी में लिखा था। इसलिए B सही विकल्प है।

गौतम बुद्ध और बौद्ध धर्म पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Image Source: s-media-cache-ak0.pinimg.com

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News