हिंदी भारत की राजभाषा और विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और संस्कृत से प्रभावित है। हिंदी का साहित्य, कविता, उपन्यास और फिल्में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हैं।
भारत के कई राज्यों में हिंदी बोली और समझी जाती है, जिससे यह देश की एकता का प्रतीक बनती है। वहीं, यह सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय के लिए यह भाव को जाहिर करने का एक माध्यम भी है। हालांकि, लोग अक्सर हिंदी भाषा के कई शब्दों को लिखने में गलती कर देते हैं। इस लेख में हमने 5 ऐसे शब्द दिए हैं, जिन्हें अक्सर गलत लिखा जाता है।
भारत में कितने लोग हिंदी बोलते और समझते हैं
भारत में हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या लगभग 57 करोड़ (570 मिलियन) से अधिक है, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 44% है। साल 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर गौर करें, तो 52.8 करोड़ लोगों की प्रथम भाषा (मातृभाषा) हिंदी है।
वहीं, करीब 30 करोड़ से अधिक लोग हिंदी को दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में बोलते या समझते हैं। कुल आंकड़ों पर गौर करें, तो भारत में लगभग 82 करोड़ (820 मिलियन) लोग किसी न किसी रूप में हिंदी का उपयोग करते हैं।
हिंदी भाषा में अक्सर गलत लिखे जाने वाले शब्द
आशीर्वाद
हिंदी भाषा में लोग आशीर्वाद और आर्शीवाद लिखते हैं। हालांकि, इसमें सही वर्तनी आशीर्वाद है। क्योंकि, ‘र’ वर्ण की उत्पत्ति ‘श’ के बाद हो रही है। ऐसे में यह वर्ण ‘व’ वर्ण के ऊपर आएगा।
नमस्कार
नमस्कार भारतीय सभ्यता और पंरपरा से जुड़ा विशेष शब्द है। इसका इस्तेमाल अक्सर सामान्य वार्तालाप या फिर किसी आधिकारिक लेख में किया जाता है। ऐसे में कुछ लोग इसे नमष्कार लिख देते हैं, जबकि नमस्कार सही वर्तनी है।
कृपया
हिंदी भाषा में आधिकारिक वार्तालाप या निवेदन के तौर पर सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले शब्द कृपया है। इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर भारतीयों द्वारा किया जाता है। हालांकि, कुछ लोग इस शब्द को कृप्या लिखते हैं, जो कि गलत वर्तनी है। सही वर्तनी कृपया है।
श्रद्धांजलि
कुछ लोग अक्सर श्रद्धांजलि को श्रद्धांजली लिखते हैं, जो कि एक गलत वर्तनी है। इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर भारतीयों द्वारा किया जाता है।
अनधिकृत
भारत में अक्सर कुछ आधिकारिक जगहों पर भी इस शब्द की वर्तनी गलत देखी गई है। इस शब्द को अनाधिकृत के तौर पर लिखा जाता है, जिसे अक्सर सही समझा जाता है, जबकि यह गलत वर्तनी है। सही वर्तनी के तौर पर अनधिकृत लिखा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बिस्कुट का शहर, यहां जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation