उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बिस्कुट का शहर, यहां जानें

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का घर है। यहां वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे पवित्र शहर हैं, जो हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। ताजमहल, फतेहपुर सीकरी और सारनाथ इसकी ऐतिहासिक धरोहरें हैं। वहीं, गंगा, यमुना और सरयू जैसी नदियां यहां की जीवनरेखा हैं।  यूपी के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हम बिस्कुट के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

Feb 17, 2025, 12:52 IST
यूपी में बिस्कुट का शहर
यूपी में बिस्कुट का शहर

भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख राज्यों में शामिल है। भारत का यह राज्य देश के कुल 7.33 फीसदी हिस्से पर है, जो कि अपनी विविध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और पंरपराओं के लिए जाना जाता है।

वहीं, राज्य की अर्थव्यवस्था भी महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। यहां की अर्थव्यवस्था कृषि और उद्योगों पर आधारित है, जहां गन्ना, गेहूं और चावल की प्रमुख रूप से खेती होती है। यह राज्य भारतीय राजनीति में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो पूरे राज्य को विशेष बनाने में सहयोग करती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हम बिस्कुट के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी, 1950 को किया गया था। हालांकि, इससे पहले यह उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में इस प्रांत का विलय यहां मौजूद अवध सूबे में कर दिया गया, जिसके बाद यह संयुक्त प्रांत बना।

संयुक्त प्रांत का गठन ब्रिटिश सरकार द्वारा किया गया था। ऐसे में देश आजाद होने के बाद इसके नाम व सीमा में परिवर्तन करने के साथ प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों का हिस्सा हैं। हालांकि, वर्तमान में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ क्षेत्र को अस्थायी तौर पर जिला घोषित करते हुए यहां कुल जिलों की संख्या 76 हो गई है। राज्य में कुल 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं। 

कौन-सा जिला है बिस्कुट का शहर 

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रमुख रूप से बिस्कुट का निर्माण होता है। वहीं, इसके अतिरिक्त मोदीनगर और अलीगढ़ में भी प्रमुख बिस्कुट औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं। ऐसे में इन शहरों की पहचान बिस्कुट निर्माण शहरों के रूप में भी होती है। यही वजह है कि इन शहरों को बिस्कुट का शहर भी कहा जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है चूने का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News