This is an archived article last updated on Jan 10, 2025. The information may be outdated.

Aadhaar Card में कितनी बार बदलवा सकते हैं अपना नाम, DoB, मोबाइल नंबर व फोटो? जानें यहां

Last Updated: Jan 10, 2025, 13:11 IST

आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि (DoB) और मोबाइल नंबर बदलने के लिए UIDAI ने स्पष्ट नियम बनाए हैं. नाम बदलने के लिए पहचान प्रमाण, DoB के लिए मान्य प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर बदलने के लिए OTP व अन्य वेरिफिकेशन जरूरी है. अपडेट की प्रक्रिया mAadhaar ऐप, ऑनलाइन पोर्टल या आधार केंद्र से पूरी करायी जा सकती है. यहां हम अपडेट की लिमिट के बारें में विस्तार से बताने जा रहे है.

अपने नाम और जन्मतिथि में बदलाव कराने के लिए आपको जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय या आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा.
अपने नाम और जन्मतिथि में बदलाव कराने के लिए आपको जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय या आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा.

Aadhaar Card Update: भारतीय नागरिकों के लिए जरुरी पहचान पत्र आधार कार्ड में कई बार नाम, जन्मतिथि (DoB), फोटो और पते में बदलाव की आवश्यकता होती है. अक्सर गलतियों या व्यक्तिगत बदलावों के कारण इन जानकारियों को अपडेट करना जरूरी होता है. UIDAI ने इन बदलावों के लिए कुछ नियम निर्धारित किए हैं.

उदाहरण के लिए, नाम को केवल दो बार बदला जा सकता है, जबकि जन्मतिथि में बदलाव की अनुमति केवल एक बार है. दूसरी ओर, आधार कार्ड में पते को कितनी भी बार बदला जा सकता है. इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि आधार कार्ड में इन डिटेल्स को बदलने की प्रक्रिया और लिमिट क्या हैं.

यह भी देखें:

Debit और Credit कार्ड पर बने ‘उड़ते कबूतर’ वाले स्टीकर का क्या होता है मतलब? जानें

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Waiting Ticket कंफर्म कराने का रेलवे का 'खास' इमरजेंसी कोटा ऐसे करता है काम

Aadhaar Card में बदलाव की लिमिट:

भारत में नागरिक पहचान का अहम दस्तावेज होने के कारण आधार कार्ड से जुड़ी हर एक जानकारी लोगों को जाननी जरुरी है. आधार में गड़बड़ी के कारण आपके कई काम रुक भी सकते है. चलिये जानें किन बदलावों की कितनी लिमिट है-

नाम में बदलाव: आधार कार्ड में नाम केवल दो बार बदला जा सकता है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में अधिक बदलाव की आवश्यकता हो, तो इसके लिए UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय से अनुमति लेनी होगी. बता दें कि इसके बाद किसी तरह के बदलाव के लिए आपको UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय से विशेष अनुमति लेनी पड़ सकती है.   

जन्मतिथि (DoB) में बदलाव: जन्मतिथि को आधार कार्ड में केवल एक बार बदला जा सकता है.

फोटो में बदलाव: आधार कार्ड पर फोटो बदलने की कोई निर्धारित लिमिट नहीं है, लेकिन आमतौर पर इसे आवश्यकतानुसार बदला जा सकता है. हालांकि, हर बदलाव के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है.

मोबाइल नंबर में बदलाव: फोटो के साथ-साथ आप अपना मोबाइल नंबर भी जितनी बार चाहे उतनी बार अपडेट करवा सकते हैं.   

पते में बदलाव: आधार कार्ड में पते को कितनी भी बार बदला जा सकता है, इसके लिए कोई सीमा नहीं है.

क्या है बदलाव की प्रक्रिया:

अपने नाम और जन्मतिथि में बदलाव कराने के लिए आपको जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय या आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा. इसके साथ ही, 50 रुपये का शुल्क भी देना होगा. आधार के पते में ऑनलाइन या आधार केंद्र पर किया जा सकता है, पता बदलवाने के लिए भी आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होता है. 

यह भी देखें:

Railways New Timetable: 1 जनवरी से बदल गया इन ट्रेनों का समय और नंबर, रेलवे ने जारी की लिस्ट

बैंकों में एक बार में कटे-फटे कितने नोट बदल सकते है? जानें RBI का नियम

LIC Bima Sakhi Yojana: बीमा सखी को मिलेंगे कितने पैसे? आवेदन का डायरेक्ट Link यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 10, 2025, 13:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News