This is an archived article last updated on Jan 12, 2025. The information may be outdated.

Debit और Credit कार्ड पर बने ‘उड़ते कबूतर’ वाले स्टीकर का क्या होता है मतलब? जानें

Last Updated: Jan 12, 2025, 21:10 IST

डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बने ‘उड़ते कबूतर’ (फ्लाइंग पिजन) वाला होलोग्राम कार्ड की सुरक्षा को दर्शाता हैं. ये कार्ड की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए लगाए जाते हैं, जिससे नकली कार्ड पहचानना आसान हो सके और लेन-देन सुरक्षित रहे.

क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर उड़ते कबूतर का स्टीकर न केवल कार्ड की वैलिडिटी को बताता है, बल्कि यह आधुनिक तकनीक के साथ लेनदेन को तेज़ और सुरक्षित बनाता है.
क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर उड़ते कबूतर का स्टीकर न केवल कार्ड की वैलिडिटी को बताता है, बल्कि यह आधुनिक तकनीक के साथ लेनदेन को तेज़ और सुरक्षित बनाता है.

आजकल शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट तक, कार्ड्स ने कैश की जगह ले ली है. कार्ड्स कैरी करना आसान है और इनमें कई आधुनिक फीचर्स होते हैं. आपने शायद अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर उड़ते हुए कबूतर का निशान (Hologram) देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका क्या मतलब है? आइए, इस लेख में आपको विस्तार से समझाते हैं. 

यह भी देखें:

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Waiting Ticket कंफर्म कराने का रेलवे का 'खास' इमरजेंसी कोटा ऐसे करता है काम

कहां होता है होलोग्राम:

यह स्टीकर कार्ड के आगे या पीछे हो सकता है और लाइट को रिफ्लेक्ट करता है. बता दें कि जब कार्ड को हल्का सा मूव किया जाता है, तो उड़ता हुआ कबूतर नजर आता है. इसे आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर भी देख सकते है. 

क्या दर्शाता है ‘उड़ता कबूतर’:

यदि आपके कार्ड पर उड़ते हुए कबूतर का स्टीकर है, तो यह संकेत करता है कि आपका कार्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट फीचर से लैस है. इस तकनीक के जरिए कार्ड को स्वाइप करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ टैप करके पेमेंट किया जा सकता है.

कैसे काम करता है कॉन्टैक्टलेस पेमेंट: 

कॉन्टैक्टलेस भुगतान एक आधुनिक तरीका है, जो कार्ड और POS (Point of Sale) मशीन के बीच NFC (Near Field Communication) तकनीक का उपयोग करता है. 

कार्ड में चिप और मेटल एंटीना होता है, जो NFC और RFID तकनीक पर काम करता है. POS मशीन के पास लाते ही कार्ड और मशीन के बीच डेटा का आदान-प्रदान होता है. 

फ्रॉड प्रोटेक्शन का प्रतीक: 

होलोग्राम स्टीकर सिर्फ डिज़ाइन का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह कार्ड की सुरक्षा और वैधता को दर्शाता है. यह स्टीकर सुनिश्चित करता है कि कार्ड असली है. जिन कार्ड्स में प्रीमियम वीजा ब्रांड मार्क (PVBM) नहीं होता, उनके लिए होलोग्राम जरूरी होता है. 

नोट: वीजा के अलावा मास्टरकार्ड, डिस्कवर और अमेरिकन एक्सप्रेस भी अपने कार्ड्स पर अलग-अलग होलोग्राम का उपयोग करते हैं.

कहां उपयोगी है कॉन्टैक्टलेस पेमेंट?

यह सुविधा खासतौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों या त्वरित लेनदेन के लिए फायदेमंद है, जैसे:

  • मॉल और सुपरमार्केट
  • मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन
  • रेस्तरां और कैफे

क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर उड़ते कबूतर का स्टीकर न केवल कार्ड की वैलिडिटी को बताता है, बल्कि यह आधुनिक तकनीक के साथ लेनदेन को तेज़ और सुरक्षित बनाता है. यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो समय की बचत और सुविधा को प्राथमिकता देते हैं.

यह भी देखें:

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्यग्रहण का नोट कर लें दिन और टाइम, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, कब है वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 12, 2025, 21:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News