This is an archived article last updated on Apr 28, 2025. The information may be outdated.

डबल हैट्रिक में होते है कितने विकेट? सही जवाब चौंकाने वाला

Last Updated: Apr 28, 2025, 00:48 IST

क्रिकेट में "डबल हैट्रिक" शब्द सुनते ही कई लोग सोचते हैं कि इसमें 6 विकेट शामिल होते हैं, लेकिन सच कुछ और है. डबल हैट्रिक दरअसल 4 लगातार गेंदों पर 4 विकेट लेने को कहते हैं. यह कारनामा बेहद कम देखने को मिलता है, सिर्फ कुछ ही गेंदबाज़ इस खास क्लब में शामिल हो पाए हैं.

क्रिकेट में क्या होती है डबल हैट्रिक?
क्रिकेट में क्या होती है डबल हैट्रिक?

भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है. यह खेल दर्शकों को रोमांच और उत्साह से भर देता है, खासकर जब मैदान पर बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ आमने-सामने होते हैं. जहाँ एक ओर बल्लेबाज़ चौके-छक्कों से दर्शकों का दिल जीतते हैं, वहीं गेंदबाज़ अपनी धारदार गेंदबाज़ी से विकेट चटकाने की कोशिश करते हैं. वहीँ कभी-कभी गेंदबाज अपनी घातक गेंदबाजी से हैट्रिक भी लेते है. लेकिन आप सब में से कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें डबल हैट्रिक के बारें में नहीं पता होगा. बहुत से लोग यह सोचते हैं कि डबल हैट्रिक का मतलब है लगातार 6 विकेट लेना, लेकिन ये सही नहीं है. चलिए इसके बारें में विस्तार से समझते है. 

BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किसकी हुई एंट्री और कौन हुआ बाहर, किसे मिलेगा कितना पैसा, देखें

क्रिकेट में क्या होती है डबल हैट्रिक?

आप फैन्स की जानकारी के लिए बात दें कि डबल हैट्रिक का मतलब लगातार 6 विकेट लेना बिल्कुल भी नहीं होता.  डबल हैट्रिक का मतलब होता है – जब कोई गेंदबाज 4 गेंद पर लगातार  4 विकेट लेता है तो उसे डबल हैट्रिक कहा जाता है. किसी गेंदबाज के लिए यह हैट्रिक से एक कदम आगे की बड़ी अचीवमेंट है, जिसे क्रिकेट की दुनिया में एक यूनिक उपलब्धि मानी जाती है.

हैट्रिक vs डबल हैट्रिक:

टर्म

टोटल विकेट

हैट्रिक

3 गेंदों में लगातार 3 विकेट (W,W,W)

डबल हैट्रिक

4 गेंदों में लगातार 4 विकेट (W,W,W,W)

डबल हैट्रिक क्यों खास है?

 Double Hatrick In Cricket: क्रिकेट में इस कारनामे को अंजाम देना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि चौथी गेंद तक निरंतर फोकस बनाए रखना आसान नहीं होता. मैच की स्थिति, दबाव, और बल्लेबाज़ इसे मुश्किल बना देते है. यही वजह है कि क्रिकेट के इतिहास में डबल हैट्रिक सिर्फ कुछ ही कम बार देखने को मिली है.  

डबल हैट्रिक वाले कुछ चुनिंदा गेंदबाज़:

1. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लसिथ मलिंगा दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 बार डबल हैट्रिक ली है  

पहली बार: 2007 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, उन्होंने शॉन पोलॉक, एंड्रयू हॉल, जैक्स कैलिस, मखाया एन्टिनी को अपना शिकार बनाया था. 

दूसरी बार: 2019 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I

2. राशिद खान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के स्पिन जादूगर राशिद खान भी एस लिस्ट में शामिल है, उन्होंने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था और केविन ओ’ब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकेट, सिमी सिंह को लगातार गेंदों पर आउट किया था.     

3. जेसन होल्डर (वेस्ट इंडीज़)

साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जेसन होल्डर ने आखिरी ओवर में धमाकेदार गेंदबाज़ी करते हुए डबल हैट्रिक हासिल की थी. उन्होंने लगातार चार गेंदों पर क्रिस जॉर्डन, सैम बिलिंग्स, आदिल राशिद और साकिब महमूद को पवेलियन भेजा था.

यह क्रिकेट का एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक रिकॉर्ड है जो किसी भी गेंदबाज़ के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है.

IPL का एक मैच हारने पर टीम मालिक को होता है कितना घाटा, ये रहा डेटा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 28, 2025, 00:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News