अब Aadhaar से भी होगी पेमेंट, AEPS के माध्यम से उठाये इस सुविधा का लाभ
इस समय देश में डिजिटल लेन-देन का चलन काफी आम हो गया है जिसके चलते लोग अब कैश रखना भी कम कर दिए है. आधार किसी भी भारतीय नागरिक के प्रमुख दस्तावेज में से एक है. लेकिन क्या आपको पता है देश में एक ऐसा पेमेंट मोड है जिसमें आप अपने आधार का उपयोग करके पेमेंट कर सकते है. चलिये आज हम इस नए पेमेंट मोड के बारें में विस्तार से जानते है.
Aeps Service: इस समय देश में डिजिटल लेन-देन का चलन काफी आम हो गया है जिसके चलते लोग अब कैश रखना भी कम कर दिए है. पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया का सपना अब काफी हद तक मूर्त रूप ले रहा है. इसी कड़ी में हम आधार (Aadhaar Card) से पेमेंट के एक नए तरीके के बारें में बताने जा रहे है.
आधार किसी भी भारतीय नागरिक के प्रमुख दस्तावेज में से एक है. लेकिन क्या आपको पता है देश में एक ऐसा पेमेंट मोड है जिसमें आप अपने आधार का उपयोग करके पेमेंट कर सकते है. चलिये आज हम इस नए पेमेंट मोड के बारें में विस्तार से जानते है.
आपको बता दें कि आधार आधारित एक पेमेंट सिस्टम आज-कल काफी चलन में है जिसका नाम Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) है. जिसके माध्यम से आप अपने आधार से किसी को भी पेमेंट कर सकते है.
क्या है AEPS सुविधा:
AEPS एक आधार आधारित पेमेंट मोड है जिसके तहत आप अपने वैलिड आधार नंबर के माध्यम से किसी को भी पेमेंट कर सकते है. AEPS एक बैंकिंग ओरिएंटेड फ्रेमवर्क जिसे एनपीसीआई (NPCI) द्वारा तैयार किया गया है. इसके माध्यम से आप आधार ऑथेंटिकेशन के जरिये पेमेंट कर सकते है.
आधार से पेमेंट के लिए क्या है जरुरी:
आपको बताते चले कि इस सुविधा का लाभ केवल वही लोग उठा सकते है जिनका आधार कार्ड उनके बैंक अकाउंट से लिंक होगा. यदि आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप इस सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे इसके लिए सबसे पहले आपको अपने आधार को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा.
साथ ही आपको यह भी बता दें कि केवल वैलिड आधार कार्ड होल्डर ही अपने अकाउंट को अपने आधार से जोड़ सकते है और AEPS सुविधा का लाभ उठा सकते है. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आपका आधार आपके मोबाइल नंबर से भी जुड़ा हुआ हो.
एईपीएस से इन सेवाओं का उठा सकते है लाभ:
एईपीएस एक बैंक-आधारित मॉडल पेमेंट मॉडल है जो आधार वेलिडेशन के साथ पेमेंट की सुविधा प्रदान करता है इसके तहत आप कई तरह के डिजिटल पेमेंट कर सकते है जैसे-
- बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी)
- पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल)
- माइक्रो एटीएम
- बैलेंस इंक्वायरी
- पेमेंट ट्रांजेक्शन (C2B, C2G पेमेंट)
- कैश निकासी
- कैश डिपॉजिट
- फंड ट्रांसफर
इस सर्विस के लिए क्या है जरुरी डॉक्यूमेंट:
इस सुविधा को शुरू करने के लिये आपको अपने वैलिड आधार कार्ड को अपने बैंक से जोड़ना जरुरी है. इस सुविधा के लिए ये डॉक्यूमेंट है जरुरी-
- वैलिड आधार नंबर
- एक्टिव बैंक अकाउंट नंबर
- बायोमेट्रिक डिटेल्स
- ट्रांजेक्शन टाइप
डोर स्टेप बैंकिंग:
इस सुविधा का लाभ आप घर बैठे ही उठा सकते है. इस सुविधा के लिए आपको कार्ड या पिन पासवर्ड को याद रखने की जरुरत नहीं रहती है. आप केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिये आप घर बैठे पेमेंट कर सकते है. यह सुविधा डिजिटल फ्रॉड के नजरिये से भी सुरक्षित है.
बैंक account को आधार से कैसे जोड़े?
यदि आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से नहीं जुड़ा है तो उसको बैंक से जोड़ने के स्टेप के बारें में भी हम आपको बता दे रहे है जिसके बाद एईपीएस सुविधा का लाभ आप आसानी से उठा सकते है.
स्टेप: 1 किसी एटीएम पर जाएं और अपना एटीएम/डेबिट कार्ड स्वाइप करें
स्टेप: 2 एटीएम में बैंक खाते को आधार से जोड़ने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप: 3 अपना पिन दर्ज करें, और आगे बढे अब अपना आधार नंबर दो बार दर्ज करें.
स्टेप: 4 कन्फर्म करें, और अब आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जायेगा
यह भी देखें:
RBI MPC Meet: लगातार 7वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, जानें लोन की EMI घटेगी या नहीं
IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.