This is an archived article last updated on Feb 5, 2025. The information may be outdated.

Champions Trophy 2025: क्या भारत-पाक मुकाबले की टिकट अब भी मिल सकती है? जानिए क्या है तरीका

Last Updated: Feb 5, 2025, 11:23 IST

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. 23 फरवरी को दुबई में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए जबरदस्त क्रेज है.अगर आपको अब तक टिकट नहीं मिली है, तो आखिरी मौके पर इसे पाने के कुछ विकल्प अभी भी मौजूद हैं.

4 फरवरी 2025 तक, इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के सभी टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. लेकिन आप निम्न विकल्पों से आखिरी समय में टिकट हासिल कर सकते हैं.
4 फरवरी 2025 तक, इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के सभी टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. लेकिन आप निम्न विकल्पों से आखिरी समय में टिकट हासिल कर सकते हैं.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा, जिसमें भारत अपने सभी ग्रुप-स्टेज मुकाबले दुबई में खेलेगा. खास बात यह है कि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 19 दिनों में 15 मुकाबले खेले जाएंगे, जहां दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

 बता दें कि पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया जायेगा, वहीं बताते चले की भारत के सभी मैचों का आयोजन दुबई में किया जा रहा है. ऐसे में भारतीय फैन्स मैच देखने के लिए ज्यादा उत्साहित है. यहां हम मैच के टिकट के बिक्री से जुड़ी सारी डिटेल्स उपलब्ध करा रहे है.   

यह भी देखें:

Champions Trophy 2025 Australia Squad: वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के किन खिलाड़ियों को मिली ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में जगह? देखें

Upcoming ICC Tournaments List: आ गयी साल 2025 से 2031 तक की ICC टूर्नामेंट की लिस्ट, कब और कहां आयोजन, देखें यहां

कितनी है मैच टिकट की कीमतें:

  • जनरल स्टैंड टिकट: AED 125 (करीब ₹2,900) से शुरू

  • प्रीमियम टिकट: जल्द घोषित किए जाएंगे

टिकट कैसे खरीदें?

ऑनलाइन बुकिंग:

  1. आईसीसी की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर जाएं.

  2. अपनी पसंद का मैच चुनें.

  3. जरूरी विवरण भरें (विदेशी दर्शकों को पासपोर्ट नंबर देना होगा).

  4. सीट चुनकर भुगतान करें.

  5. बुकिंग कन्फर्मेशन ईमेल के जरिए प्राप्त होगा.

फिजिकल टिकट (केवल पाकिस्तान के मैचों के लिए):

  • पाकिस्तान में 26 शहरों के 108 टीसीएस केंद्रों पर उपलब्ध है जहां से आप पाकिस्तान में आयोजित होने वाले मैच के टिकट खरीद सकते है.  

भारत का मैच शेड्यूल (दुबई में)

मुकाबला

तारीख

भारत बनाम बांग्लादेश

20 फरवरी

भारत बनाम पाकिस्तान

23 फरवरी

भारत बनाम न्यूजीलैंड

2 मार्च

पहला सेमीफाइनल

4 मार्च

सबको 23 फरवरी का इंतजार: 

रविवार, 23 फरवरी 2025 को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला साल का सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मैच बन चुका है. ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगे, जिसे दुनियाभर के खेल प्रेमी देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच यह वनडे मुकाबला 2018 के बाद पहली बार खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत की पहली गेंद दोपहर 1:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) फेंकी जाएगी. 

IND va PAK मैच के लिए अंतिम समय में टिकट कैसे पाएं?

4 फरवरी 2025 तक, इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के सभी टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. लेकिन आप निम्न विकल्पों से आखिरी समय में टिकट हासिल कर सकते हैं:

  • रिसेल प्लेटफॉर्म: अधिकृत टिकट रीसेलिंग वेबसाइटों (जैसे eTicketing.co) पर उपलब्धता चेक करें. कई बार लोग व्यक्तिगत कारणों से टिकट बेचते हैं.

  • आधिकारिक ऐलान: आईसीसी या आयोजकों की ओर से किसी अतिरिक्त टिकट बिक्री की घोषणा हो सकती है, इसलिए अपडेट्स पर नजर रखें. जिसका ऑफिसियल लिंक PAKISTAN vs INDIA Tickets  यहां दिया गया है. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 5, 2025, 11:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News