This is an archived article last updated on Nov 19, 2023. The information may be outdated.

मोहम्मद शमी को योगी सरकार की ओर से मिला 'खास गिफ्ट', पढ़ें पूरी खबर

Last Updated: Nov 19, 2023, 17:17 IST

ICC World Cup 2023 के फाइनल के पहले ही भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक नई सौगात मिली है. मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, और अभी तक 23 विकेट ले चुके है. ये 23 विकेट उन्होंने महज 6 पारियों में हासिल किये है. साथ ही वह वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं.  

मोहम्मद शमी को योगी सरकार की ओर से मिला खास गिफ्ट
मोहम्मद शमी को योगी सरकार की ओर से मिला खास गिफ्ट

ICC World Cup 2023 के फाइनल के पहले ही भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक नई सौगात मिली है. योगी सरकार ने शमी के पैत्रिक गांव में स्टेडियम बनवाने का ऐलान कर दिया है. 

मोहम्मद शमी को राज्य सरकार की ओर से देश के लिए दिए गए उनके योगदान का यह एक नायाब तोहफा है. इस ऐतिहासिक पहल से क्षेत्र में क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा साथ ही नई युवा प्रतिभा भी इस खेल में आगे आयेगी. 

सांसद जयंत सिंह ने भी शमी के गांव में खेल सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सांसद निधि से राशि जारी करने की पेशकश की है.    
एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत सिंह लिखा कि मैं गांव सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं के निर्माण में सहायता के लिए अपनी सांसद निधि प्रदान करने का इच्छुक हूं. अपने इस पोस्ट में उन्होंने मोहम्मद शमी को भी टैग किया है.     

यह भी देखे:

ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें

इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

मोहम्मद शमी गोल्डन बॉल के प्रबल दावेदार:

मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, और अभी तक 23 विकेट ले चुके है. ये 23 विकेट उन्होंने महज 6 पारियों में हासिल किये है. साथ ही वह वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं.  

सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट: 

बता दें कि मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व कप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर भारत की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे.  

योगी सरकार का तोहफा:

राज्य की योगी सरकार ने मोहम्मद शमी के पैतृक गांव अमरोहा के सहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है. इस घोषणा के बाद आगे की प्रक्रिया तेज हो गयी है. CDO अश्वनी कुमार मिश्रा ने अन्य अधिकारीयों के साथ जोया विकासखंड स्थित शमी के गांव का दौरा किया. जिसके बाद से स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश की प्रक्रिया तेज हो गयी है.     

सहसपुर में ख़ुशी की लहर:

सरकार की इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है. बता दें कि शमी का परिवार यही रहता है और शमी भी यहां आया करते है. मोहम्मद शमी के गांव में स्टेडियम बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अमरोहा के CDO अश्वनी कुमार मिश्रा ने इस संबंध बताया कि 5 सितंबर 2023 को हमें मुख्य सचिव का पत्र मिला था, जिसको आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. 

यह भी देखे:

ODI World Cup इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी रिकॉर्ड क्या है? जानें

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 19, 2023, 17:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News