हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर, 1966 को भारत के 17वें राज्य के रूप में पंजाब से अलग कर किया गया था।
भारत का यह राज्य देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत के करीब डेढ़ फीसदी हिस्से पर है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जिसमें यहां की भौगोलिक विशेषता से लेकर खान-पान, संस्कृति और रहन-सहन के साथ-साथ स्थानीय उत्पाद भी शामिल है।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के किस जिले में उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा में कुल जिले
हरियाणा में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं, जिसमें कुल 97 तहसील मौजूद हैं। वहीं, यहां कुल 10 नगर निगम, 5 लोक सभा सीटें, 10 राज्य सभा सीटें और 90 विधानसभा सीटें हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह फरीदाबाद है। आपको बता दें कि फरीदाबाद जिला क्षेत्रफल के साथ-साथ जनसंख्या के हिसाब से भी सबसे छोटा जिला है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह यमुनानगर है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला
हरियाणा की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह 75.5 फीसदी है। वहीं, सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम है, जबकि कम साक्षर जिला नूंह है।
किस जिले में है उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट
अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले में उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है, तो आपको बता दें कि यह रोहतक जिले में शौरी बाजार एशिया के सबसे बड़े कपड़ों के बाजार के रूप में शामिल है। यह बाजार करीब 66 साल पुराना है। इस बाजार से बड़ी मात्रा में कपड़ों को आयात और निर्यात किया जाता है।
राजनीतिक राजधानी के रूप में पहचान
हरियाणा का रोहतक जिला राजनीतिक राजधानी के रूप में पहचान रखता है। यह जिला अपने यहां के शिक्षण संस्थान और डेयरी फार्मों के लिए भी जाना जाता है।
पढ़ेंः हरियाणा में कौन-सा जिला है चावल का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation