This is an archived article last updated on Jan 31, 2024. The information may be outdated.

भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jan 31, 2024, 16:43 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या का आंकड़ा भी अलग-अलग है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे कम  जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश
सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश

भारत विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास वाला देश है। यहां भाषाओं से लेकर खान-पान और वेशभूषा में विविधता देखने को मिलती है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है।

इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी जनसंख्या है। कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह आंकड़ा अधिक मिलता है, तो कुछ प्रदेशों में यह आंकड़ा बहुत ही कम पाया जाता है। भारत में आखिरी बार साल 2011 में जनगणना हुई थी, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जनगणना की गई थी।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे कम आबादी वाला केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें



भारत में कुल केंद्र शासित प्रदेश

सबसे पहले हम भारत के कुल केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जान लेते हैं, तो जैसे कि हम जानते हैं कि भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसमें से एक दिल्ली है, जो कि भारत की राजधानी भी कही जाती है। इसके अलावा चंडीगढ़ है, जो कि हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी है।  इन दोनों के अलावा पुडुचेरी, लक्षद्वीप, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, दादरा एवं नगर हवेली व दमन एवं दीव और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह भारत के केंद्र शासित प्रदेश हैं। 

 

सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश

भारत के सबसे कम जनसंख्या वाले केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो यह लक्षद्वीप है। यह प्रदेश जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। 

कितनी है प्रदेश की जनसंख्या 

भारत का सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की जनसंख्या की बात करें, तो साल 2011 में यहां की जनसंख्या 64429 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की जनसंख्या में 0.01 फीसदी का योगादान देती है। 

 

कितनी है प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर

लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर की बात करें, तो साल 2001 से 2011 तक यहां की जनसंख्या वृद्धि दर 6.23 फीसदी है, जो कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम है। आपको यह भी बता दें कि अरूणाचल प्रदेश भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे उत्तरी बिंदु कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 31, 2024, 16:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News