भारतीय क्रिकेट टीम के एकदिवसीय मैचों के पहले कप्तान अजित वाडेकर थे, जो 1974 में कप्तान बने और कप्तान के रूप में सिर्फ 2 मैचों में खेले. महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं उन्होंने 200 मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें से भारत ने 110 मैचों में जीत दर्ज की थी अर्थात एक दिवसीय मैचों में धोनी की सफलता की दर लगभग 60% है. मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कप्तान के रूप में 174 मैच खेले जबकि सौरव गांगुली ने 146 मैचों में भारत की एकदिवसीय टीम की कप्तानी की थी. गांगुली और अजहर की एक दिवसीय मैचों में सफलता दर लगभग समान 53% है.
एकदिवसीय क्रिकेट के 21 ऐसे नियम जो आपको पता नहीं होंगे
भारतीय क्रिकेट एकदिवसीय टीम के लिए अब तक कुल 24 लोगों ने कप्तानी की है. इन सभी कप्तानों ने कम से कम 1 मैच में भारत की कप्तानी अवश्य की है.
इस लेख में हमने भारत के उन सभी कप्तानों को शामिल किया है जिन्होंने कम से कम एक मैच में भारत की एक दिवसीय मैच की कप्तानी की है.
भारत के एकदिवसीय कप्तानों की सूची इस प्रकार है;
नाम | वर्ष | मैच में कप्तानी | कप्तान के रूप में सफलता दर |
1. अजीत वाडेकर | 1974 | 2 | 00 |
2. श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन | 1975–1979 | 7 | 14.28 |
3. बिशन सिंह बेदी | 1975-1978 | 4 | 25 |
4. सुनील गावस्कर | 1980-1985 | 37 | 40 |
5. गुंडप्पा विश्वनाथ | 1980 | 1 | 00 |
6. कपिल देव | 1982-1992 | 74 | 54.16 |
7. सैयद किरमानी | 1983 | 1 | 00 |
8. मोहिंदर अमरनाथ | 1984 | 1 | TIED |
9. रवि शास्त्री | 1986-1991 | 11 | 36.36 |
10. दिलीप वेंसरकर | 1987-1988 | 18 | 44.44 |
11. कृष्णमचारी श्रीकांत | 1989 | 13 | 33.33 |
12. मोहम्मद अज़हरुद्दीन | 1989-1999 | 174 | 53.57 |
13. सचिन तेंदुलकर | 1996-1999 | 73 | 35.07 |
14. अजय जडेजा | 1997-1999 | 13 | 61.53 |
15. सौरव गांगुली | 1999–2005 | 146 | 53.90 |
16. राहुल द्रविड़ | 2000-2007 | 79 | 56 |
17. अनिल कुंबले | 2001 | 1 | 100 |
18. वीरेंद्र सहवाग | 2003-2011 | 12 | 58.33 |
19. महेंद्र सिंह धोनी | 2007–2018 | 200 | 59.52 |
20. सुरेश रैना | 2010 | 12 | 54.54 |
21. गौतम गंभीर | 2010 | 6 | 100 |
22. विराट कोहली | 2013- present | 57 | 75.89 |
23. अजिंक्य रहाणे | 2015 | 3 | 100 |
24. रोहित शर्मा | 2017-2018 | 8 | 87.50 |
उपर्युक्त तालिका में यह देखा जा सकता है कि अब तक 24 खिलाड़ियों को भारतीय ओडीआई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. आज तक महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल भारतीय कप्तान माना जाता है उनकी कप्तानी में भारत की टीम ने लगभग 60% एक दिवसीय मैच जीते हैं. लेकिन जिस तरह से भारत की टीम कोहली के नेतृत्व में खेल रही है उससे यह लगता है कि आने वाले समय में यह रिकॉर्ड कोहली के नाम से दर्ज होगा क्योंकि कोहली की कप्तानी में भारत की टीम ने लगभग 76% एक दिवसीय मैच जीते हैं.
T-20 मैचों के लिए 13 नियम जो आपको पता नहीं होंगे
भारत में रिटायर्ड क्रिकेट खिलाडियों को कितनी पेंशन मिलती है?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation