इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जिसे आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है, एक विश्व स्तरीय घरेलू पेशेवर क्रिकेट लीग है. यह दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों को T20 फॉर्मेट में अपना हुनर आजमाने का मौका देती है.अगर यह कहा जाये कि कई देशों के क्रिकेट बोर्ड अपनी T20 टीम चयनित करते समय उनके खिलाडियों का IPL में प्रदर्शन देखतीं हैं, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. यह लेख आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ शतकों (fastest century in IPL) की सूची पर आधारित है.
इंडियन प्रीमियर लीग / आईपीएल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य (facts about Indian Premier League/IPL)
आयोजन करने वाला देश: भारत
प्रशासक: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
पहला संस्करण: 2008
नवीनतम संस्करण: 2023
फॉर्मेट: 20 ओवर
टीमों की संख्या: 10
सबसे सफल टीम: मुंबई इंडियंस
आईपीएल में सर्वाधिक रन: विराट कोहली (7263)
आईपीएल में सर्वाधिक विकेट: युजवेंद्र चहल (187)
आईपीएल में सबसे तेज शतक: क्रिस गेल (30 गेंद)
आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी: यशस्वी जयसवाल (13 गेंद)
सर्वाधिक शतक: 7 (विराट कोहली)
एक शतक, तब कहा जाता है जब एक खिलाड़ी एक पारी में 100 रन बनाता है. क्रिकेट खिलाड़ी के लिए सेंचुरी एक असाधारण उपलब्धि होती है.
आईपीएल इतिहास में 52 अलग-अलग बल्लेबाजों द्वारा कुल 86 शतक बनाए गए हैं. जिसमें से 28 शतक भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में भारतीय के रूप में अब तक सबसे ज्यादा (7 शतक) बनाए हैं.
आईपीएल इतिहास में 20 सबसे तेज शतक की सूची (List of 20 fastest Centuries in IPL History)
खिलाड़ी | स्कोर | बॉल्स |
1. क्रिस गेल | 175 | 30 |
2. युसुफ पठान | 100 | 37 |
3. डेविड मिलर | 101 | 38 |
4.एडम गिलक्रिस्ट | 109 | 42 |
5. एबी डीविलियर्स | 129 | 43 |
6. डेविड वार्नर | 126 | 43 |
7. सनथ जयसूर्या | 114 | 45 |
8. मयंक अग्रवाल | 106 | 45 |
9. मुरली विजय | 127 | 46 |
10.क्रिस गेल | 117 | 46 |
11. क्रिस गेल | 107 | 46 |
12. कैमरन ग्रीन | 100 | 47 |
13. एबी डी विलियर्स | 133 | 47 |
14.एंड्रयू सायमंड्स | 117 | 47 |
15. विराट कोहली | 113 | 47 |
16. विरेंद्र सहवाग | 119 | 48 |
17. क्विंटन डी कॉक | 108 | 48 |
18. सूर्यकुमार यादव | 103 | 49 |
19. रजत पाटीदार | 112 | 49 |
20. रिद्धिमान साहा | 115 | 49 |
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक से संबंधित रिकॉर्ड की सूची; (IPL Records of fastest Centuries)
1. आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले शीर्ष 20 खिलाड़ियों की सूची में 7 भारतीय बल्लेबाज हैं.
2. आईपीएल में सबसे तेज शतक क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंदों में बनाया था, उन्होंने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.
3. आईपीएल के इतिहास में सबसे धीमा शतक मनीष पांडे ने बनाया था. उन्होंने 67 गेंदों में 100 रन बनाए थे.
4. आईपीएल इतिहास का पहला शतक 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ब्रेंडन मैकुलम ने बनाया था.
5. डेविड वार्नर और शेन वॉटसन ने आईपीएल इतिहास में चार-चार शतक बनाए हैं, जबकि एबी डिविलियर्स ने तीन शतक बनाए हैं.
6. वीरेंद्र सहवाग, ब्रेंडन मैकुलम, मुरली विजय, हाशिम अमला, एडम गिलक्रिस्ट, अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन ने दो-दो शतक बनाए हैं.
7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अब तक 17 शतक बनाए हैं. आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा यह सबसे ज्यादा शतक हैं.
तो यह थी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक (fastest centuries in IPL) लगाने वालों बल्लेबाजों की सूची थी. ऐसे ही और अधिक रोचक लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation