पूरी दुनिया में T20 क्रिकेट को पॉपुलर बनाने के श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को जाता है. इस लीग की अपार सफलता के बाद पूरी दुनिया में कई देशों ने अपने-अपने यहाँ प्रोफेशनल लीग की शुरुआत की है. यह लीग सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बहुत पैसा और एक्सपोज़र देता है. मुंबई इंडियंस, सबसे सफल टीम है जिसने 4 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब जीते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर संस्करण में हर साल कई रिकॉर्ड बनाए जाते हैं. विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन (5412) बनाने वाले बल्लेबाज हैं जबकि सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं. इस लेख में हमने IPL के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों के नाम प्रकाशित किये हैं.
IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची (List of 20 Highest Wicket Takers in IPL);
खिलाड़ी | मैच | विकेट |
1. लसिथ मलिंगा | 122 | 170 |
2. अमित मिश्रा | 147 | 157 |
3. हरभजन सिंह | 160 | 150 |
4. पीयूष चावला | 157 | 150 |
5. ड्वेन ब्रावो | 134 | 147 |
6. भुवनेश्वर कुमार | 117 | 133 |
7. रविचंद्रन अश्विन | 139 | 125 |
8. सुनील नरेन | 110 | 122 |
9. उमेश यादव | 119 | 119 |
10. रविंद्र जडेजा | 170 | 108 |
11. आशीष नेहरा | 88 | 106 |
12.विनय कुमार | 105 | 105 |
13. ज़हीर खान | 100 | 102 |
14.युजवेंद्र चहल | 84 | 100 |
15. डेल स्टेन | 92 | 96 |
16. संदीप शर्मा | 79 | 95 |
17. शेन वॉटसन | 134 | 92 |
18. मोहित शर्मा | 85 | 91 |
19.प्रवीण कुमार | 119 | 90 |
20. आर पी सिंह | 82 | 90 |
उपरोक्त सूची से पता चलता है कि आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में 7 भारतीय खिलाड़ी हैं. वेस्टइंडीज के सुनील नरेन का शीर्ष 20 खिलाड़ियों में सबसे कम इकॉनमी रेट का रिकॉर्ड है.
उपरोक्त रिकॉर्ड के अलावा; सिर्फ दो खिलाड़ी; लसिथ मलिंगा और सुनील नरेन ने 6 मौकों पर एक मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं. जेम्स फॉकनर और जयदेव उनादकट ही केवल दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है.
नोट: यह उल्लेखनीय है कि IPL में बनाए गए रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के आधिकारिक आंकड़ों में शामिल नहीं किये जाते हैं.
यह थी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 20 खिलाड़ियों की सूची. ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए; नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें;
Comments
All Comments (0)
Join the conversation