उत्तर प्रदेश का कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। साथ ही, यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला और सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। भारत का यह राज्य 24 जनवरी,1950 को बनाया गया था, इससे पहले इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता था।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। यहां के प्रत्येक जिले अपनी खास पहचान रखते हैं और पूरे राज्य को विशेष बनाने में योगदान देते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में कौन-सा किला है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों का हिस्सा हैं। इन मंडलों में हमें 351 तहसील, 200 नगर पालिका, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत, 17 नगर निगम और 28 विकास प्राधिकरण देखने को मिलते हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश में किलों का महत्त्व
उत्तर प्रदेश में मौजूद किले न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं, बल्कि यह प्रदेश के गौरवशाली और समृद्ध इतिहास के परिचायक भी होते हैं। यही वजह है कि हर साल इन किलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। इससे राज्य के आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार मिलती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का लाल किला, ताज महल और फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर में शामिल है। ऐसे में इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।
उत्तर प्रदेश के किस जिले में है कौन-सा किला
आगरा का किला | आगरा |
अलीगढ़ का किला | अलीगढ़ |
झांसी का किला | झांसी |
रामनगर का किला | वाराणसी |
इलाहबाद का किला | प्रयागराज |
कालिंजर किला | बांदा |
चुनार का किला | मिर्जापुर |
आवागढ़ का किला | एटा जिला |
विजयगढ़ का किला | सोनभद्र |
शाही किला | जौनपुर |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत के 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की लिस्ट, यहां देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation