राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) भारत के कुल सड़क नेटवर्क का करीब दो फीसदी है। हालांकि, इन सड़कों पर इतना ट्रैफिक रहता है कि यह कुल सड़क यातायात का करीब 40 फीसदी है। ये सड़कें सिर्फ यात्रियों के सफर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलता है और देश के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार मिलती है।
इस कड़ी में आपने भी कभी-न-कभी भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का महत्त्व
राष्ट्रीय राजमार्गों से वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, जिससे देश में अर्थव्यवस्था का संतुलन बना रहता है। वहीं, इन मार्गों के माध्यम से भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत भी जुड़ती हैं। साथ ही, ग्रामीण विकास के लिए भी ये सड़कें महत्त्वपूर्ण साबित हुई हैं, जिससे गांव-गांव तक पहुंच बढ़ी है और गांवों में विकास के पहिये ने रफ्तार भरी है।
भारत का सबसे लंबा राजमार्ग
भारत के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें, तो यह NH-44 है। पूर्व में इसे एनएच-07 के नाम से जाना जाता था, हालांकि बाद में इसका नाम बदल दिया गया। इसकी कुल लंबाई 3745 किलोमीटर है। यह उत्तर में श्रीनगर से शुरू होता है और दक्षिण में कन्याकुमारी तक जाता है। ऐसे में आप इस हाईवे के माध्यम से भारत को उत्तर से लेकर दक्षिण तक नाप सकते हैं।
भारत के 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग
क्र. सं. | राष्ट्रीय राजमार्ग | दूरी (किमी में) | मार्ग |
1 | एनएच 44 (पुराना एनएच 7) | 3,745 | श्रीनगर से कन्याकुमारी |
2 | एनएच 27 | 3,507 | गुजरात में पोरबंदर से लेकर असम में सिलचर तक |
3 | एनएच 48 (पुराना एनएच 8) | 2,807 | दिल्ली से चेन्नई |
4 | एनएच 52 | 2,317 | संगरूर, पंजाब से अंकोला, कर्नाटक तक |
5 | एनएच 30 (पुराना एनएच 221) | 2,040 | उत्तराखंड में सितारगंज से लेकर आंध्र प्रदेश में इब्राहिमपटनम तक। |
6 | एनएच 6 | 1,873 | मेघालय में जोराबाट और मिजोरम में सेलिंग पर समाप्त होता है |
7 | एनएच 53 | 1,781 | गुजरात में हजीरा और ओडिशा में प्रदीप बंदरगाह। |
8 | एनएच 16 (पुराना एनएच 5) | 1,711 | पश्चिम बंगाल के पूर्वी तट से लेकर तमिलनाडु के चेन्नई तक। |
9 | एनएच 66 (पुराना एनएच 17) | 1,622 | पनवेल से कन्याकुमारी तक |
10 | एनएच 19 (पुराना एनएच 20) | 1,435 | दिल्ली से कोलकाता |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation