This is an archived article last updated on May 3, 2018. The information may be outdated.

विश्व बैंक समूह के अध्यक्षों की सूची

Last Updated: May 3, 2018, 16:14 IST

विश्व बैंक समूह का अध्यक्ष ही विश्व बैंक समूह का प्रमुख होता है. समूह का अध्यक्ष, निदेशक मंडल की बैठकों की अध्यक्षता और विश्व बैंक समूह के पूरे प्रबंधन के लिए जिम्मेदार माना जाता है. विश्व बैंक समूह के पहले अध्यक्ष, संयुक्त राज्य अमेरिका से यूजीन मेयर थे, उन्होंने 1946 में कार्यालय संभाला था. विश्व बैंक समूह के अब तक कुल 12 अध्यक्ष बन चुके हैं.

Institutes of World Bank Group
Institutes of World Bank Group

अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) और इसके सहयोगी संस्थानों को विश्व बैंक समूह के रूप में जाना जाता है. IMF के साथ IBRD की स्थापना दिसंबर 1945 में हुई थी. इसी कारण से IMF और IBRD को पूरक संस्थानों या ब्रेटनवुड्स ट्विंस के रूप में जाना जाता है.

विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है और इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में स्थित है. इसका मुख्य कार्य आर्थिक पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए सदस्य देशों को दीर्धकालिक पूंजी प्रदान करना है. इसके साथ साथ यह विश्व में गरीबी निवारण करने के अलावा सदस्य देशों में पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रयासों को गति प्रदान करता है.

विश्व बैंक समूह में पांच संस्थान शामिल हैं;

1. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD):- दिसंबर, 1945 में स्थापित

2. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC):- जुलाई, 1956 में स्थापित

3. अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA):- सितंबर, 1960 में स्थापित

4.  अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटान केंद्र (ICSID):-अक्टूबर, 1966 में स्थापित

5. बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA):- अप्रैल, 1988 में स्थापित

यहाँ पर यह बताना दिलचस्प है कि विश्व बैंक समूह के प्रत्येक संस्थान में सदस्यों देशों की अलग-अलग संख्या है. वर्तमान में IBRD में 189 सदस्य देश हैं.

विश्व बैंक समूह के सभी अध्यक्ष अमेरिकी मूल के चुने गए हैं. शायद इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि विश्व बैंक के कोटे में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अमेरिका की है. हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा नामित व्यक्ति कार्यकारी निदेशक मंडल द्वारा पुष्टि के अधीन है. विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष को 5 साल के लिए नामित किया जाता है हालाँकि वह पद पर दुबारा निर्वाचित किया जा सकता है.

आइये अब जानते है कि विश्व बैंक समूह का अध्यक्ष कौन-कौन रह चुका है;

नाम

अवधि

राष्ट्रीयता

1. यूजीन मेयर

1946-1946

संयुक्त राज्य अमेरिका

2. जॉन जे. मैक्लाय

1947–1949

 संयुक्त राज्य अमेरिका

3. यूजीन आर. ब्लैक.

1949–1963

 संयुक्त राज्य अमेरिका

4. जॉर्ज वुड्स

1963–1968

 संयुक्त राज्य अमेरिका

5. रॉबर्ट मैक्नामारा

1968–1981

 संयुक्त राज्य अमेरिका

6. एल्डन डब्ल्यू क्लोसेन

1981–1986

 संयुक्त राज्य अमेरिका

7. बार्बर कॉनेबल

1986–1991

 संयुक्त राज्य अमेरिका

8. लेविस टी. प्रेस्टन

1991–1995

 संयुक्त राज्य अमेरिका

9. सर जेम्स वोल्फेंसन

1995–2005

 संयुक्त राज्य अमेरिका

10. पॉल वोल्फोविट्ज

2005–2007

 संयुक्त राज्य अमेरिका

11. रॉबर्ट ज़ोलिक

2007–2012

 संयुक्त राज्य अमेरिका

12. जिम योंग किम

2012– अब तक

 कोरियाई मूल के अमेरिकी

जिम योंग किम; विश्व बैंक समूह के 12वें अध्यक्ष हैं. किम ने जुलाई 2012 में विश्व बैंक कार्यालय संभाला था. सितंबर 2016 में, विश्व बैंक के बोर्ड ने सर्वसम्मति से किम को विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष के रूप में दूसरे 5 साल के कार्यकाल के लिए चुना था.

सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की सूची

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: May 3, 2018, 16:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News