This is an archived article last updated on Nov 2, 2017. The information may be outdated.

भारतीय संविधान की 11 वीं अनुसूची में कौन कौन से विषय शामिल हैं?

Last Updated: Nov 2, 2017, 23:00 IST

भारतीय संविधान की 11 वीं अनुसूची को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा 1992 में जोड़ा गया था. इस अनुसूची में 29 विषय शामिल हैं. इस अनुसूची में पंचायत की शक्तियां, ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, बाजार, सड़क और पीने का पानी जैसे जरूरी विषय शामिल हैं.

भारतीय संविधान की 11 वीं अनुसूची में कौन कौन से विषय शामिल हैं?
भारतीय संविधान की 11 वीं अनुसूची में कौन कौन से विषय शामिल हैं?

भारतीय संविधान की 11 वीं अनुसूची को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा 1992 में जोड़ा गया था. इस अनुसूची में 29 विषय शामिल हैं. इस अनुसूची में पंचायत की शक्तियां, ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, बाजार, सड़क और पीने का पानी जैसे जरूरी विषय शामिल हैं.
indian constitution
image source:Indif.Com
इस अनुसूची में शामिल अन्य विषय इस प्रकार हैं:
1. कृषि विकास एवं विस्तार
2. भूमि विकास, भूमि सुधार लागू करना, भूमि संगठन एवं भूमि संरक्षण
3. पशुपालन,दुग्ध व्यवसाय तथा मत्यपालन
4. मत्स्य उद्योग
5. लघु सिंचाई, जल प्रबंधन एवं नदियों के मध्य भूमि विकास
6. वन विकास
7. लघु उद्योग जिसमे खाद्य उद्योग शामिल है
8. ग्रामीण विकास
9. पीने का शुद्ध पानी
10. खादी, ग्राम एवं कुटीर उद्योग
11. ईंधन तथा पशु चारा
12. सड़क, पुल, तट जलमार्ग तथा संचार के अन्य साधन
13. वन जीवन तथा कृषि खेती (वनों में)
14. ग्रामीण बिजली व्यवस्था
15. गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत
16. यांत्रिक प्रशिक्षण एवं यांत्रिक शिक्षा
17. प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सम्बन्धी विद्यालय
18. गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम
19. वयस्क एवं बुजुर्ग शिक्षा
20. पुस्तकालय
21. बाजार एवं मेले
22. सांस्कृतिक कार्यक्रम
23. अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिनमे दवाखाने शामिल हैं
24. पारिवारिक समृद्धि
25. सामाजिक समृद्धि जिसमे विकलांग एवं मानसिक समृद्धि शामिल है
26. महिला एवं बाल विकास
27. समाज के कमजोर वर्ग की समृद्धि जिसमे अनुसूचित जाति और जनजाति दोनों शामिल हैं
28. लोक विभाजन पद्धति
29. सार्वजानिक संपत्ति की देखरेख
उम्मीद है कि ऊपर दिए गए विषयों को आपको यह बता पता चल ही गयी होगी कि भारत में पंचायती राज का उदय सिर्फ और सिर्फ ग्रामीण भारत के विकास के लिए ही हुआ था.

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Nov 2, 2017, 23:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News